फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

उत्पाती बंदरों ने छीना गेहूं, हमले में बाल बाल बचा युवक

Fri, 28 Aug 2020 08:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
सड़क पर अनाज बिखेरकर खाते बंदर। - फोटो : LAKHIMPUR
गुलरिया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर बोरी में गेहूं लेकर साइकिल से जा रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और गेहूं की बोरी छीन ली। युवक ने किसी तरह साइकिल सहित भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

राधनपुरवा निवासी मुन्नालाल अपनी रिश्तेदारी से गेहूं लेकर साइकिल पर रखकर घर आ रहा था। लखीमपुर-पलिया राजमार्ग पर लखहा भूड़ के पास जंगल के किनारे से गुजर रहा था। लघुशंका के लिए उसने साइकिल रोड के किनारे खड़ी कर दी। इसी बीच पेड़ों से उतरे बंदरों के झुंड ने साइकिल पर रखी गेहूं की बोरी गिरा ली। मुन्नालाल ने देखा तो उसके होश उड़ गए। किसी तरह पत्थर आदि फेंक कर उसने साइकिल तो उठा ली और भाग खड़ा हुआ। लोग बताते हैं कि लखहा, अलीगंज, लखहा भूड़ से लेकर मालपुर तक जंगल के किनारे वाले गांवों तथा रोड के किनारे खेतों में बंदर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed