फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

अब चौखड़ा फार्म में हाथियों ने मचाया उत्पात

Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
मझगईं। इलाके के चौखड़ा फार्म में गुरुवार रात फिर से जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने करीब 18 बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए दिन जंगली हाथियों का झुंड जंगल से सटे गांवों में लगातार उत्पात मचाते हैं। अभी हाल ही में चौखड़ा, गहरा फार्म आदि में उत्पात मचाने के बाद एक बार फिर बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जंगल से सटे चौखड़ा फार्म में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने यहां जगपाल सिंह व बराती लाल की करीब 18 बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों द्वारा लगातार खेतों में आकर उत्पात मचाने से किसान काफी परेशान हैं। पीड़ितों ने पार्क प्रशासन से उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed