फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals, crime

ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को पीटकर मार डाला

Thu, 23 Apr 2020 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals, crime
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) जंगल से निकले दो तेंदुओं को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। इस बीच दो अलग-अलग गांवों में तेंदुए के हमले से एक फॉरेस्ट गार्ड समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। एक ही दिन के अंदर मानव-वन्यजीव संघर्ष में दो तेंदुओं के मारे जाने की घटना से पूरे सूबे के वन विभाग में अफरातफरी है। घटना की सूचना पाकर उत्तर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील कुमार पांडेय समेत डीटीआर के एफडी संजय पाठक घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों घटनाएं गुरुवार सवेरे करीब नौ बजे की हैं। पहली घटना कतर्निया घाट रेंज के धनिया बेली में हुई, जहां जंगल से निकला एक तेंदुआ शावक गांव के अंदर घुस गया। जब ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर तेंदुए पर लाठी-डंडों से प्रहार किया तो वह भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब गन्ने के खेत में उसकी तलाश की तो वहां छिपे बैठे तेंदुए ने फॉरेस्ट गार्ड पवन शुक्ला को हमला कर घायल कर दिया। इस बीच वहां मौजूद ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर उसे लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

दूसरी घटना कतर्निया घाट डिवीजन के ककरहा रेंज की है। ककरहा जंगल से निकला एक मादा तेंदुआ उर्रा के निकट गिरगिट्टी पंचायत मे मजरा गड़रियनपुरवा में घुस गया। जहां उसने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक, डीडी बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए, साथ ही उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश के उच्चाधिकारियों को दी। इस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील कुमार पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तेंदुओं के शवों को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।

दुधवा टागर रिजर्व के कतर्निया घाट (वन्यजीव प्रभाग ) में अलग-अलग हुई दो घटनाओं में ग्रामीणों के हमले में दो तेंदुओं की मौत हुई है। इनमें एक मादा तेंदुआ है, जिसकी उम्र लगभग 5 से आठ साल की है, जबकि एक अन्य घटना में तेंदुआ शावक की मौत हुई है, जिसकी उम्र महज एक साल है। घटनाओं की जांच की जा रही है। दोनों तेंदुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-संजय पाठक, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed