Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

बाघ को तलाशेंगे कर्तनिया घाट से आ रहे दो हाथी

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पलियाकलां। इलाके के निबुआबोझ गांव में बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में काम कर रहे एक बालक को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। अब उस बाघ को पकड़ने के लिए कर्तनिया घाट से दो हाथी शुक्रवार सुबह ही पलिया के लिए रवाना हुए हैं, जो देर रात तक यहां पहुंचे। पार्क प्रशासन ने बाघ को पकड़ने के लिए चार पिंजड़े भी लगाए गए हैं। पार्क की टीम भी लगातार गांवों के आसपास डेरा डाले हुए हैं। बाघ को चारों तरफ से घेरकर वन विभाग ने पकड़ने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

इलाके के निबुआबोझ गांव निवासी आबिद अली के 12 वर्षीय पुत्र जसीम को बाघ ने बृहस्पतिवार को हमला कर मार डाला था। जसीम गन्ने के खेत में गन्ना छीलने गया था। इस घटना के बाद देर रात तक हंगामा चलता रहा और अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे। कुछ शर्तों पर मामले का पटाक्षेप हुआ। बाघ को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने 20 दिन का समय वन विभाग को दिया था। इसको लेकर वन विभाग भी काफी सतर्क दिखाई दिया। बाघ को पकड़ने के लिए कर्तनिया घाट से दो कुशल हाथियों को बुलाया गया है। इसके अलावा वन विभाग ने घटनास्थल और उसके चारों तरफ करीब चार पिंजड़े लगाए हैं।
विज्ञापन

देर शाम पहुंचा शव तो मचा कोहराम
मृतक जसीम का शव करीब साढ़े पांच बजे के बाद घर पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। मासूम का शव देखकर पिता काफी बदहाल था और रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया था। वह बार-बार कह रहा था कि मना करने के बाद भी जसीम उसके साथ खेत पर क्यों गया। पिता के अलावा पूरे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिसको देखकर ग्रामीणों के भी आंखों से आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला गांव के पास खेतों में दिखे पगचिन्ह
नगला गांव के राम दुलारे अवस्थी के खेत में जब सुबह मजदूर गन्ना काटने के लिए पहुंचे तो वहां बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद सभी वापस आ गए। करीब एक घंटा बाद जाकर सबने मौके पर देखा तो खेतों में बाघ के पगचिह्न भी दिखाई दिए।

पहले ही हो जाते प्रयास तो बच जाती जान
ग्रामीणों की मानें तो करीब दो माह से बाघ की पूरे इलाके में मूवमेंट दिखाई दे रही है। पटिहन क्षेत्र तक बाघ दिखाई दे रहा है। लेकिन वन विभाग द्वारा केवल गश्त के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी। अगर वन विभाग पहले ही चेत जाता तो जसीम की जान बच जाती। ग्रामीणों ने एक बार फिर वन विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed