फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

बाघ के हमले में मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

करीब चार घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने, तब जाकर हाईवे खुला और आवागमन बहाल हो सका।मंगलवार सुबह जमुना फार्म में रात्रि चौकीदार के रूप में काम करने वाले हैदराबाद थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी 32 वर्षीय यदुनाथ की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। सूचना पर सीओ राजेश कुमार, गोला तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता पहुंचे और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।इसके बाद लखीमपुर सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, गोला एसडीएम अनुराग सिंह, सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसरन, जिला पंचायत सदस्य महेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।इन आश्वासनों पर बनी बातवन्य जीव-मानव संघर्ष आपदा योजना के तहत पांच लाख रुपये, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये एकमुश्त, विधवा पेंशन, आवास, अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये, परिवार के एक सदस्य को पौधरोपण की सुरक्षा संविदा वाचर की नौकरी।‘वन्यजीव-मानव सुरक्षा आपदा योजना के तहत अनुमन्य दिलाने के लिए कल ही प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
wild animal

विस्तार

गोला गोकर्णनाथ। राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुनाबाद फार्म के प्रखंड तीन में बाघ के हमले में चौकीदार की मौत के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग करते हुए बुधवार को हाईवे जाम कर दिया। करीब चार घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने, तब जाकर हाईवे खुला और आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जमुना फार्म में रात्रि चौकीदार के रूप में काम करने वाले हैदराबाद थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी 32 वर्षीय यदुनाथ की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह करीब आठ बजे मृतक के परिजनों पिता रामभजन, पत्नी आशादेवी, भाई श्रवण कुमार, विश्राम कुमार और ग्रामीणों ने करनपुर चौराहे के पास शव रखकर पीलीभीत बस्ती हाईवे जाम कर दिया। रोते-बिलखते परिजन परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 25 लाख रुपया मुआवजा, मृतक के परिवार को 30 हजार रुपये मासिक पेंशन और आवास की मांग पर अड़ गए। सूचना पर सीओ राजेश कुमार, गोला तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता पहुंचे और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

इसके बाद लखीमपुर सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, गोला एसडीएम अनुराग सिंह, सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और परिजनों के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता के कई दौर चले, तब जाकर आश्वासन पर बात बनी और परिजन माने। आश्वासन पर परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। करीब बारह बजे हाईवे खुला। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसरन, जिला पंचायत सदस्य महेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आश्वासनों पर बनी बात
वन्य जीव-मानव संघर्ष आपदा योजना के तहत पांच लाख रुपये, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये एकमुश्त, विधवा पेंशन, आवास, अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये, परिवार के एक सदस्य को पौधरोपण की सुरक्षा संविदा वाचर की नौकरी।

‘वन्यजीव-मानव सुरक्षा आपदा योजना के तहत अनुमन्य दिलाने के लिए कल ही प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मृतक के परिवार से किसी एक व्यक्ति को पौधरोपण सुरक्षा में संविदा वाचर का काम दिया जाएगा, जिसका प्रस्ताव डीएफओ को भेज दिया गया है।’
- संजीव कुमार तिवारी, रेंजर गोला वन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed