फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

मछली पकड़ने गए अधेड़ पर मगरमच्छ का हमला, घायल

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
wild animal
बेलरायां। ग्राम कुशाही से मोतीपुर जोरहा नदी में मछली का शिकार करने गए एक अधेड़ को मगरमच्छ ने खींचकर पानी मे ले जाने की कोशिश की, लेकिन अधेड़ की बहादुरी से मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कुशाही निवासी 50 वर्षीय उस्मान अली ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे गांव निवासी यूसुफ अली को साथ लेकर मोतीपुर के जोरहा नदी में मछली का शिकार करने गया था। नदी में डोरी, कांटा, लग्गी डालकर मोबाइल पर साथियों से बातचीत करने लगा था। इस दौरान नदी के बाहर बालू में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और दाहिने पैर को मुंह में दबोचकर उसे पानी में घसीटने लगा। उसने मगरमच्छ की पीठ पर जोर जोर से हाथों से मुक्का मारना शुरू किया तो उसने उसे छोड़ दिया और नदी में जा घुसा। इस दौरान शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे और जख्मी हालत में ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

-
नेपाली जंगली हाथियों ने धान और गन्ने की फसल बर्बाद की
संसारपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के भरिगवां वनबीट में नेपाली हाथियों ने कई बीघे में लगी धान और गन्ने की फसल बर्बाद कर दी।
हाथियों ने माधवराम वर्मा (नोवाखेड़ा) का सात बीघा गन्ना, राजेंद्र (ढाकनपुर) का डेढ़ बीघा गन्ना, अयाजुद्दीन (नानकपुर) का साढ़े सात बीघा धान, गुलाब (ढाकनपुर) का चार बीघा गन्ना, राजकुमार (भरिगवां) का तीन बीघा गन्ना, अनिल (पकरिया) का एक एकड़ गन्ना, बाबूराम (ढाकनपुर) का एक एकड़ गन्ना, इफ्तेखार का दो एकड़ धान और लोनपुरवा निवासी रामचंद्र पुत्र तुला राम का पांच बीघा गन्ना और चार बीघा धान की फसल बर्बाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले वर्ष हाथियों द्वारा नष्ट की गई फसल का ही अब तक मुआवजा नहीं मिला है। फॉरेस्टर संत प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हाथियों का झुंड जटपुरा से नेशनल हाईवे पार कर जंगल के बीच मड़हा के निकट रेशम फाटा वापस पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों को हाथियों के आने की सूचना समय से दे दी जाती है, रविवार रात बारिश होने के कारण ग्रामीण खेतों पर नहीं पहुंच पाए, इससे हाथियों को फसल रौंदने का मौका मिल गया। संवाद
-
तेंदुए के हमले में मारी गई रागिनी के परिजनों को सौंपा चेक
मझगईं। निघासन थाना क्षेत्र के मुर्गहा में 20 अगस्त को तेंदुए के हमले में रागिनी की मौत के मामले में वन विभाग की तरफ मृतक के परिजनों को सहायता राशि सौंपी गई है।

नौगवां गांव निवासी रागिनी पुत्र कुमितराम पर 20 अगस्त को मुर्गहा में तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को मझगईं रेंजर सोबरन लाल ने मृतक की मां धूपा देवी को दस हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान वन दरोगा कृष्ण कुमार पाल, विकास सक्सेना, सतीश कुमार, ग्राम प्रधान मुर्गहा अवधराम, प्रधानपति बबौरा भूमिशरन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed