फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal killed a girl child in Lakhimpur Kheri

UP News: मां के पास सो रही बच्ची को दबोच ले गया वन्यजीव, गांव के बाहर मिला शव; परिजन बोले- भेड़िये ने ली जान

Sat, 05 Oct 2024 10:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीव के हमले थम नहीं रहे। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात वन्यजीव ने तीन साल की बच्ची को मार डाला। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। उसी वक्त भेड़िया दबोच ले गया। गांव के बाहर नदी के किनारे मासूम का शव मिला। 

विज्ञापन
wild animal killed a girl child in Lakhimpur Kheri
परिजन बोले- रात में बच्ची को भेड़िया दबोच ले गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के पास कमरे में सो रही बच्ची को वन्यजीव उठा ले गया। शनिवार को सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर नदी के किनारे मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची को भेड़िया उठाकर ले गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। 

विज्ञापन


गांव कुर्तैहा निवासी हैदर की तीन वर्षीय पुत्री रिजा बानो मां समरीन जहां के साथ टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रही थी। कमरे का दरवाजा खुला था। बताते हैं कि रात करीब तीन बजे भेड़िया घर में घुस आया। वह मां के पास सो रही रिजा बानो को दबोचकर भाग गया। इसी बीच समरीन की आंख खुल गई। वन्यजीव को देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन

खेतों में तलाश कर रहे थे ग्रामीण 
आवाज सुनकर परिजन जाग गए। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी पहुंच गए। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के पड़ोस में गन्ने के खेत में तलाश करने में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पढ़ुआ थाना पुलिस भी पहुंच कर बालिका की खोजबीन में लग गई। 

शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे मछुआरे घाघरा नदी में शिकार के लिए पहुंचे। जहां रिजा को नदी के किनारे पर पानी में उतराता देख परिजनों की सूचना दी। नदी में परिजन पढ़ुआ पुलिस के साथ पहुंच कर रिजा का शव बरामद किया। सुबह वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इलाके में निगरानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed