फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wife murdered by husband in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में महिला की हत्या: पति ने बनवाया मीट... शराब पी, नशा चढ़ा तो पत्नी को पीटकर मार डाला

Thu, 21 Nov 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 06:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
wife murdered by husband in lakhimpur kheri
जानकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव निवासी जमुना प्रसाद बुधवार की देर रात शराब पी करके घर पहुंचा था। उसने अपनी पत्नी जानकी देवी (40 वर्ष) से मीट भी बनवाया। इसी दौरान जमुना ने ससुराल बेती सहदेव गांव जाने की बात कही। बताया जाता है कि पत्नी ने उसके ससुराल जाने का विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इससे नशे में धुत पति अपना आपा खो बैठा और पत्नी जानकी को लाठी से पीटने लगा। 

विज्ञापन

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी 
बदहवास जानकी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई बचाने नहीं पहुंचा। जमुना प्रसाद को भी तरस नहीं आया। पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि जमुना प्रसाद का संबंध ससुराल में एक विधवा महिला से है। इसीलिए पत्नी ने वहां जाने से मना किया था। इसके कारण उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

जानकी के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी पुष्पा देवी (22 वर्ष) है। उसकी शादी हो चुकी है। दो बेटे आलोक कुमार (16 वर्ष) व सुभाष (11 वर्ष) के हैं। आलोक फैजाबाद में नौकरी करता है। घर पर छोटा बच्चा सुभाष था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed