फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife killed her husband with help her son in lakhimpur kheri

UP News: बेटे संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, खून किया साफ, बिस्तर में लिटाकर दोनों हुए फरार

Fri, 17 Nov 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गांव विकासनगर मजरा राजापुर बेनी में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों घर से फरार हो गए। मृतक के भांजे ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Wife killed her husband with help her son in lakhimpur kheri
इसी झोपड़ी के अंदर मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव विकासनगर मजरा राजापुर बेनी में ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है। गांव के एक अन्य युवक के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। बताया गया है कि पत्नी पति की शराब पीकर गाली-गलौज करने की आदतों से परेशान थी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी और बेटे शव घर में छोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी और बेटे पर केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


गांव राजापुर बेनी निवासी रीतराम (45) का बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पत्नी सुनीता और बेटे लखेंदर से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह घर से थोड़ी दूर पर रहने वाले युवक से विवाद करने लगा। बताया गया है कि गाली-गलौज और मारपीट से परेशान पत्नी सुनीता, बेटे लखेंदर ने रीतराम की लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसके सिर में चोट लगी। वह मौके पर ही गिर गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 15 साल की लड़की ने कर ली सहेली से शादी, चार महीने से थी लापता; पुलिस से बोली- हम दोनों प्यार करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने और इलाज न मिल पाने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद मृतक की पत्नी और बेटा घर से भाग गए। सुबह ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता, पुत्र लखेंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मृतक को बिस्तर पर लिटाकर चले गए आरोपी
ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार पिटाई के बाद जब रीतराम गिर गया तो आरोपियों ने उसे घर के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया। मौके पर गिरे खून को साफ किया और चले गए। सुबह देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी। 

शराब के नशे में करता था विवाद
बताया जा रहा है कि रीतराम शराब के नशे का आदी था। वह शराब पीकर आए दिन विवाद करता था। पत्नी और बेटे को पीटता था। बृहस्पतिवार शाम भी वह शराब पीकर पहुंचा था। पहले पत्नी से गाली-गलौज की। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले युवक से गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या कर दी। मारपीट में एक अन्य युवक के शामिल होने की बात भी सामने आई है। 

मगरेना निवासी मृतक के भांजे सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। रिश्तेदारों ने बताया कि सूचना पर लोग घर पहुंचे। बताया कि रीतराम की पत्नी से उन लोगों के संबंध अच्छे नहीं रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि रीतराम चार दिन पहले ही गाजियाबाद से काम करके वापस आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed