फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Why don't dengue and malaria spread, when the sanitation system in the city collapses

क्यों न फैले डेंगू और मलेरिया, जब शहर में सफाई व्यवस्था ही चौपट

Sun, 07 Nov 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Why don't dengue and malaria spread, when the sanitation system in the city collapses
बहादुर नगर में रास्ते पर भरा नाली का पानी।
जिला अस्पताल में रोजाना बढ़ रहे बुखार पीड़ित मरीज, दो दिन में दो लोगों की जा चुकी है जान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर की साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार लोगों की त्योहार की खुमारी अभी उतरी नहीं है, यही कारण है कि शहर के गली-मोहल्ले गंदगी से बजबजा रहे हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, ऐसे में डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उधर, जिला अस्पताल में भी रोजाना बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन में बुखार से दो लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके नगर पालिका कर्मचारी मौन हैं। उधर, जिम्मेदारों के फॉगिंग के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित है।
शहपुरा कोठी में लगा कूडे़ का ढेर
सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन कितना सजग है इसकी गवाही मोहल्ला शहपुरा कोठी में लगा कूड़े का ढेर दे रहा है। दिवाली भले ही निबट गई हो, लेकिन जिम्मेदार अब भी छुट्टी मना रहे हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती में लगा कूड़े का ढेर
मोहल्ला नईबस्ती में पिछले कई दिन से कूडे का ढ़ेर लगा है। इसे हटवाने की सभासद तक ने सुधि नहीं लही है। मोहल्लेवासी बताते हैं कि इस गली में आवाजाही कम रहती है। इसलिए सफाईकर्मी कूड़ा लाकर यहीं पर लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजबजा रहीं चोक नालियां
स्वच्छता के दावों को नई बस्ती की नालियां आइना दिखा रही हैं। नियमित और विधिवत सफाई न होने से नालियां चोक हो गई हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मोहल्ले के लोग इससे होकर निकलने को मजबूर हैं।
सिर्फ कागजों पर हो रही है फॉगिंग
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए हैं। मगर, जिले में इनका पालन सिर्फ कागजों पर हो रहा है। जिम्मेदार बताते हैं कि रोस्टर के अनुसार निरंतर फॉगिंग हो रही है। मगर, इनकी हकीकत सिर्फ कागजों तक सीमित है। इसी वजह से दिन पर दिन संक्रामक रोगों से पीड़ित लोग जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती हो रहे हैं।
दिवाली में आतिशबाजी की वजह से गंदगी बढ़ जाती है। इसके लिए सफाई निरीक्षक को त्योहार बाद अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए थे। स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस संबंध में संबंधित से जवाब तलब होगा। - आरआर अंबेष अधिशासी अधिकारी
जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो की मौत
बुखार आने पर निर्मलनगर निवासी 40 वर्षीय शत्रोहनलाल, हैदराबाद निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल, सैधरी निवासी 49 वर्षीय सुधा शर्मा, लहरपुर निवासी 65 वर्षीय सितारा देवी, प्यारेपुर निवासी 40 वर्षीय शाहीन बेगम, अर्जुनपुरवा निवासी 14 वर्षीय शिवांगी पुत्री अजय श्रीवास्तवर एवं 23 वर्षीय सरिता पत्नी धर्मेंद्र सहित सैधरी निवासी 12 वर्षीय शिवम पुत्र शत्रोहन एवं फरधान के लोनपुरवा निवासी आठ वर्षीय शीतल पुत्री शत्रोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इसमें सरिता एवं शिवानी में डेंगू के लक्षण मिलने पर दोनो को डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उधर, बुखार पीड़ित शत्रोहन लाल एवं अब्दुल कलीम की इलाज के दौरान मौत हो गई है।


डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड बना है, जिसमें दो लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनो की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।- डॉ. संतोष मिश्रा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed