{"_id":"5769424e4f1c1b9172b47d25","slug":"whither-are-seen-showing-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिधर देखा योग होते दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिधर देखा योग होते दिखा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
योग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षकों ने बताया योग का महत्व
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले भर में सामूहिक योग शिविर लगाए गए। शहर में पुलिस लाइंस और विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान के अलावा विभिन्न स्कूल कॉलेजों में लोगों ने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके अलावा एसएसबी, एनसीसी और क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने भी योग एवं प्राणायाम शिविर लगाए।
सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी अधिकारियों और कार्मिकों ने हिस्सा लिया। भारतीय योग संस्थान के शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी। डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने सभी योग के महत्व को बताया और इसे अपने जीवन में शामिल करने का सुझाव दिया।
धर्मसभा इंटर कॉलेज के मैदान पर करीब 350 प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप योगाभ्यास किया। इस मौके पर राजकुमार, संजय कुमार, शशिप्रभा वाजपेयी, बीके वर्मा, प्रधानाचार्य उदयचंद, देशराज मिश्रा, कुन्नू वर्मा इंद्रदेव चंदेल, कुमार बहादुर राय, शंभु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रोटरी क्लब, लायंस क्लब उपकार, जेसीआई, यूथ हास्टल, इनरव्हील, नवदिशा, रेडक्रास सोसायटी और आर्य संस्कृति जनसेवा संस्थान के सहयोग से विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक शालू गुप्ता ने निर्धारित 35 मिनट में 21 आसन कराए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा वाजपेयी, डॉ. राकेश माथुर, आर्येंद्र पाल सिंह, विशाल सेठ, सोनी गुप्ता, वंदना सिंह, लेखनी सेठ, रिचा अग्रवाल, निरुपमा गुप्ता, अमित मिश्र, मोहम्मद शकील, संदीप सिंह महेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी शिविर लगा। इसमें प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी, प्रबंधक विमल अग्रवाल, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में मन की उड़ान समिति के प्रशिक्षक अजीत कुमार वर्मा ने योग का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य ने सभी को योग के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, हरकिशोर दीक्षित, प्रमोद कुमार, डॉ. मधु शर्मा, पंकज कुमार बाजपेयी, शिवेश मिश्र, आकाश श्रवण, धीरज कुमार, अल्पना श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, उर्वशी, सुमन देवी, सागर, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में योग दिवस मनाया गया। प्रबंधक उत्तम कुमार सिंह ने योग का महत्व बताया। बच्चों ने शिक्षिकाओं की सहायता से विभिन्न प्रकार की योगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शैल सिंह मौजूद रहीं।
जीवक सेवा संस्थान ने राजकीय इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम में योग शिक्षिका सरोज गुप्ता, नीलम गुप्ता, पूजा पुरी, आलोक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
मां भगवती नि:सहाय सेवा समिति ने गांधी विद्यालय और ऋषि आश्रम में योग शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर डॉ. इरा श्रीवास्तव, संजय सिंह, कुसुम गुप्ता, संगीता महाजन, विजय सिंह, राजीव तिवारी, आदि मौजूद रहे।
जीआरपी थाने के सभी सिपाहियों को जीआरपी थाना प्रभारी ने योग कराया। थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे ने योग दिवस मनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर थाने पर तैनात विजय प्रकाश शुक्ला, अभिेषक मिश्रा, रामनिवास सिंह, अशोक यादव, धर्मेन्द्र कुमार,सुमित सिंह, महिला सिपाही गुंजन मौर्य सहित सभी सिपाहियों ने योग किया।