फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   While proving fatal unmanned crossings

जानलेवा साबित हो रहीं हैं मानव रहित क्रॉसिंग

Wed, 25 Feb 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
While proving fatal unmanned crossings
जिले की मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग हर साल दर्जनों लोगों की मौत का कारण बनती हैं। कई बड़े हादसे होने के बाद भी रेलवे विभाग ने इन क्रॉसिंग पर बैरियर लगाने की जरूरत नहीं समझी है। सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज बनने के बाद शहर के अंदर ही एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बन गई है। इस रेलवे क्रॉसिंग के बनने के बाद कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिले के लोगों को आने वाले रेल बजट से अपेक्षा है कि इन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर लगाकर गेटमैन तैनात हों।
विज्ञापन

जिले में कुल 47 मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग हैं। हर साल दर्जनों लोग इन रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार होते हैं। कई बड़े हादसों के बाद भी रेलवे विभाग ने इन क्रॉसिंग पर बैरियर लगाने या गेट मैन तैनात करने की जरूरत नहीं समझी। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने जिले के 47 स्वीकृत मानव रहित रेलवे क्रॉसिंगों पर बैरियर लगाने के लिए धन इसी बजट सत्र में उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि महाराजनगर की मानव रहित क्रॉसिंग पर बैरियर का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुए बड़े हादसे
-करीब 15 साल पहले भल्लिया बुजुर्ग की मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बारातियों से भरी बस ट्रेन की चपेट में आने से दो दर्जन लोगों की मौत हुई
-दो साल पहले तिकुनिया-खैरटिया के बीच जसनगर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की मौत  
-दो साल पहले शहर के महाराजनगर मोहल्ले में बनी नई मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर एक कार पर सवार दो महिलाओं और चालक की मौत
‘धनराशि का प्रावधान हो’
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंगों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन पर बैरियर लगाने और गेटमैन तैनात करने के लिए इस बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम शर्मा, समाजसेवी
‘खतरे में न डाले रेलवे’
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर जिले में ही नहीं पूरे देश में दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस तरह इंसानों को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। आने वाले बजट में इन हादसों को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम होने चाहिए।
-नीता गर्ग, गृहणी
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म हों
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बेहद खतरनाक हैं। रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद इन पर हादसे होते हैं। आने वाले रेलवे बजट में कुछ ऐसा प्रावधान हो कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म की जा सकें।

डॉ. जेएन सिंह, प्राध्यापक वाईडी कॉलेज
बड़े हादसों के बाद भी नहीं चेता रेलवे प्रशासन
भल्लिया बुजुर्ग, जसनगर और महाराजनगर की मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुए सड़क हादसों से रेलवे विभाग को सबक लेना चाहिए। या तो क्रॉसिंग खत्म की जाएं या इन पर बैरियर लगाकर गेटमैन तैनात हों।
-केके मिश्र, शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed