{"_id":"fb92c0e9ac5416732e2cd81c0ea6607e","slug":"while-77-21-percent-of-high-school-students-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 77.21 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 77.21 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में जिले के 77.21 प्रतिशत विद्यार्थी उर्त्तीण हुए हैं। इसमें जिला टॉप करने का गौरव जेपी इंटर कॉलेज संसारपुर की छात्रा सुरभि दीक्षित को मिला है जबकि बालकों में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के छात्र विपुल सिंह राठौर रहे। जिले के अधिकतर विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में उत्साह है।
जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 27,927 बालक और 22,164 बालिकाएं शामिल हुईं। इसमें लगभग 38,675 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जो कुल परीक्षार्थियों का 77.21 प्रतिशत है। परीक्षा परिणाम लगभग 1.00 बजे घोषित हो गया। इसमें जिले में जिला टॉप करने का गौरव जेपी इंटर कालेज संसारपुर की छात्रा सुरभि दीक्षित को प्राप्त हुआ। इसके अलावा सरस्वती विद्या निकेतन गोला के विपुल राठौर दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस होनहार को बालकों में टॉप पर रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। इनके अलावा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी चंदन श्रीवास्तव, नवभारत पब्लिक स्कूल महेवागंज की छात्रा कोमल प्रीत कौर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर के अमन वर्मा, यहीं के मयंक अवस्थी, सनातन धर्म सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कल्पना वर्मा और साक्षी सिंह, तथा कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा निशि श्रीवास्तव, पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अमरेंद्र्र मिश्रा, दिलीप वर्मा, महेंद्र मिश्रा और कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की प्रांजलि श्रीवास्तव ने भी भी जिले में शानदार प्रदर्शन किया है। इनके अलावा जिले में सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी है।