फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the weather changed, the number of cough and cold patients increased

Lakhimpur Kheri News: मौसम बदला तो बढ़ गए खांसी, जुकाम के मरीज

Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
When the weather changed, the number of cough and cold patients increased
मझगईं पीएचसी में मरीजों को देखते फार्मासिस्ट।संवाद
लखीमपुर खीरी। सुबह हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। मौसम परिवर्तन होने के बाद अधिकांश लोग खांसी, जुकाम, बुखार, बदन और सिर दर्द की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

हर चौथे व्यक्ति में यह समस्या देखने को मिली है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मौसम परिवर्तन में होनी वाली बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल के डॉक्टर जेड ए खान ने बताया कि इन दिनों ठंडा पानी पीना सही नहीं है। ठंडे पानी से गले में खरास बन जाती है, जो बाद में खांसी और जुकाम का कारण बनती है। इन दिनों सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को समस्या हो रही है। उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होम्योपैथी डॉ. धर्मराज ने 70 मरीजों की ओपीडी की। मेले में फार्मासिस्ट सुनील मिश्रा, आयुर्वेद फार्मासिस्ट खूब लाल यादव आदि स्टाफ रहा। मझगई पीएचसी पर डॉक्टर की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट विपिन मिश्रा ने मरीजों को देखा।
डेढ़ बजे तक दाद, खाज, खुजली, खांसी, जुकाम, बुखार के 40 मरीज पहुंचे। यहां पर आठ माह पहले आयुर्वेद डॉ. एलएन शर्मा का ट्रांसफर हो गया था। तब से अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी।
----------
गोला में 46 मरीज पहुंचे
गोला गोकर्णनाथ। आयुष्मान मेले में 46 मरीज पहुंचे। जिसमें 28 बुखार, पेट संबंधी 12, कुष्ठ के दो मरीज शामिल रहे। डॉ एके द्विवेदी ने मरीजों की ओपीडी की। इस दौरान फार्मासिस्ट अखिलेश अवस्थी, कुष्ठ रोग सहायक पुष्पेंद्र, बार्ड बॉय राजन मौजूद रहे। डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर नहीं आते। संवाद
----------
बरवर में 68, खमरिया में 21 मरीज पहुंचे
बरबर/खमरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवर में आयोजित जन आरोग्य मेले में प्रभारी रविंद्र यादव ने 54 और आयुर्वेद के डॉक्टर देवेंंद्र चतुर्वेदी ने 14 मरीजों को दवा दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट, आरएस यादव, राजेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, विनोद पाठक, प्रज्ञा वर्मा, कन्हैया आदि मौजूद रहे। खमरिया के लाखून में आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रेम किशन मिश्रा ने मरीजों की ओपीडी की। संवाद

14 मरीजों ने पहुंचकर कराया इलाज
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह 12 बजे तक सात व दो बजे तक 14 मरीजों ने पहुंचकर चेकअप कराने के साथ ही दवाएं लीं। पलिया के चिकित्सक डाॅ. आरके वर्मा द्वारा मरीजों का चेकअप किया गया। पीएचसी प्रभारी डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि मेले में पहुंचे सभी मरीजों का चेकअप करने के साथ ही उनको दवाओं का वितरण भी किया गया। आयुर्वेद चिकित्सक की ड्यूटी को लेकर कोई आदेश नहीं आया था, जिसके चलते कोई चिकित्सक यहां नहीं आए। संवाद


फार्मासिस्ट द्वारा देखे गए मरीज
मझगईं। दाद, खाज, खुजली, जुखाम, बुखार के मरीज पहुंचे। 50 से अधिक मरीजों को देखकर उनका चेकअप कर दवाओं का वितरण किया गया। डाॅक्टर की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट विपिन मिश्रा द्वारा मरीजों को देखा गया। यहां से पता चला कि करीब आठ माह पूर्व आयुर्वेद डाॅक्टर एलएन शर्मा का तबादला हो गया था, जिसके बाद से किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके चलते फार्मासिस्ट ही मरीजों को देखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed