फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the opposition surrounded the situation of inflation, farmers and the city, the BJP held Corona responsible

महंगाई, किसान और शहर के हालात पर विपक्ष ने घेरा तो भाजपा ने कोरोना को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 19 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
When the opposition surrounded the situation of inflation, farmers and the city, the BJP held Corona responsible
अपने मन की बात कहते राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि।
खीरी में किसान आंदोलन और महंगाई बड़ा मुद्दा, भाजपा बोली- आंदोलन करने वाले कथित किसान
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’, युवा-महिलाओं और नेताओं से हुई चर्चा
लखीमपुर खीरी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचा, जहां अलग-अलग समय पर अमर उजाला ने युवाओं, महिलाओं और राजनेताओं से बातचीत की।
अमर उजाला से चर्चा के दौरान युवाओं, महिलाओं और राजनेताओं व समाजसेवियों ने खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान जो मुख्य रूप से निकलकर आया वह यह कि शहर की हालत बेहद खस्ता है। सड़क, साफ सफाई, महंगाई, रोजगार, शिक्षा किसान, गन्ना भुगतान, टूटीफूटी नालियां, मोहल्लों में जलभराव आदि मुद्दों पर चुनाव होगा। आखिरी कार्यक्रम शाम 4 बजे विलोबी मेमोरियल हॉल के परिसर में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ हुआ, जिसमें विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने कोरोना को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

शाम चार बजे विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में शुरू हुए ‘सत्ता के संग्राम’ कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने अपना पक्ष रखा और चुनाव में वह किस एजेंडा के साथ जाएंगे, इस पर संबंधित दलों ने अपने अपने दावे और वादे बताए। सभी दल अपने साथ जमकर समर्थक भी लेकर आए, जो चर्चा के दौरान काफी जोश में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को शहरों की टूटी सड़कें, टूटी-फूटी नालियां, कृषि कानून, पसगवां और तिकुनिया कांड जैसे मामलों और महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा तो भाजपा ने बचाव करते हुए अपनी सफाई में कहा कि देश में कोरोना की वजह से महंगाई बढ़ी है। केंद्र की सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दिया और मुफ़्त में कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था कराई। इसलिये देश में महंगाई बढ़ी है। वहीं पूरे शहर की सफाई और हर तरफ फैली अव्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने दावा किया कि कई करोड़ के टेंडर हो चुके हैं। 50 साल पहले शहर बसा हुआ था, अगले एक महीने में शहर की सूरत बदल जाएगी।
उधर, विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा तो भाजपा ने किसानों के आंदोलन को कथित किसान बताया और आने वाले वक्त में जनता के फैसला करने की बात कही। विपक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा और 70 साल में देश की कमाई को भाजपा सरकार पर बेचने का काम किया। आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और सपा को सुविधाभोगी सरकारी राजनेता बताया। आरोप लगाया कि इन्हें जनता से मतलब नहीं है। सिर्फ अपना ही विस्तार किया। चर्चा के दौरान कानून व्यवस्था, किसान आंदोलन और महंगाई का मुद्दा छाया रहा।

कार्यक्रम में भाजपा से जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री आशु मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोनू, प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, जबकि सपा से जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष सर्दूल सिंह, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल खान, जिला सचिव पारुल गुप्ता, महिला सभा महासचिव ख्याति खरे, छात्र सभा अध्यक्ष प्रवीण यादव, व्यापार सभा के आकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला महिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, यूथ कांग्रेस के राहुल मिश्रा, जिला सचिव जैबुन्निशा, पीसी सदस्य पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष शहजैंद्र दीक्षित व आम आदमी पार्टी से शिवकुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed