फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the Nagar Panchayat did not listen, the people of the locality got the drains constructed themselves

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत ने नहीं सुनी तो माेहल्ले वालों ने खुद बनवा लीं नालियां

Wed, 24 Jul 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
When the Nagar Panchayat did not listen, the people of the locality got the drains constructed themselves
मोहल्ले वालों ने शुरू कराया नाली निर्माण। संवाद
मैलानी। मोहल्ला मस्जिद वार्ड नंबर 11 में नगर पंचायत के नाली बनवाने की सुध न लेने पर मोहल्लावासियों ने खुद ही नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया। इधर, ईओ अब भी शीघ्र नाली निर्माण का काम शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मस्जिद वार्ड नंबर 11 में एक महिला का अपने घर के सामने खुद नाली बनवाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मोहल्ला निवासी शोभावती अपने घर के सामने की नाली खुद बनवाती दिख रहीं हैं। वार्ड सदस्य नरेंद्र वर्मा ने बताया कि एक हफ्ता पहले ईओ को मौके पर ले जाकर दिखाया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वार्ड निवासी जग्गू ने मजबूरन घर के सामने की नाली खुद ही बनवा ली।
विज्ञापन

जर्जर नाली की वजह से घरों में दरार आने की बात भी वीडियो में कही जा रही है। ईओ राजेश चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर मामला दिखवाएंगे। वार्ड में नाली निर्माण का टेंडर और वर्क ऑर्डर हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed