फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the Jalabhishek stopped, the pressure of the crowd increased in the Shiva temple

Lakhimpur Kheri News: जलाभिषेक रुका तो शिव मंदिर में बढ़ा भीड़ का दबाव

Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
When the Jalabhishek stopped, the pressure of the crowd increased in the Shiva temple
गोला नगर पालिका परिषद में फ्रीजर और पानी टैंक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार दोपहर पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए। जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ का दबाव बढ़ने पर उमस भरी गर्मी में कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। कुछ लोग बैरिकेडिंग लांघकर बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक गर्भगृह की सफाई के लिए कपाट बंद रहे और जलाभिषेक रुका रहा। इस दौरान दर्शन दीर्घा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। गर्मी से परेशान कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर उनके साथ आए लोग चीख-पुकार करने लगे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीओ महक शर्मा और ईओ मुकेश कुमार मिश्र ने मंदिर कमेटी से वार्ता की। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे गर्भगृह के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक शुरू कराया गया। भीड़ कम होने और स्थिति सामान्य होने पर 3:30 बजे अरघे हटवाए गए और श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गर्मी से बिगड़ी हालत, चिकित्सा कैंप भेजे श्रद्धालु
उमस भरी गर्मी में हालत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं को सावन मेला के चिकित्सा कैंप में भेजा गया, जहां उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। सीओ महक शर्मा ने स्वयं भीड़ नियंत्रण की कमान संभाली और कुर्सी पर चढ़कर श्रद्धालुओं को निर्देश दिए। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर में गर्भगृह की सफाई के दौरान भीड़ बढ़ गई थी। रविवार को करीब 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। दूसरे सोमवार की तैयारी कर ली गई है और सभी ड्यूटी प्वाइंट पर अधिकारी तैनात हैं।
--------------
एसपी के निरीक्षण में कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी से नदारद मिले पुलिसकर्मी
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में शनिवार शाम एसपी ख्याति गर्ग ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सिकंदराबाद-बैबहा मोड़, गड़रिया चौराहा और गुलौला तिराहे पर तीन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। गैरहाजिर पुलिसकर्मियों की रपट लिखकर उन्हें चेतावनी दी गई है। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैरहाजिरी रपट लिखकर चेतावनी दी गई है। संवाद
----
छोटीकाशी में नाम बदलकर खाद्य पदार्थ बेचने का आरोप
गोला गोकर्णनाथ। सावन में कुछ दुकानदारों पर नाम और पहचान छिपाकर खाद्य पदार्थ बेचने का आरोप लगा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शनिवार रात करीब नौ बजे भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में नगर मंत्री सुमित गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने नानक चौकी के पास दो वाहनों को पकड़ा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन पर कथित तौर पर नाम बदलकर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग हिंदू नामों और सनातन धर्म के देवी-देवताओं के नाम वाले बोर्ड लगाकर खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं। इससे बाहर से आने वाले शिवभक्तों के भ्रमित होने की आशंका है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद

----
वाटर चिलर टैंकर से श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पेयजल

गोला गोकर्णनाथ। सावन में नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वॉटर चिलर टैंकर उपलब्ध कराए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि सावन में गोला आने वाले शिवभक्त अतिथि हैं। उनकी सुविधा के लिए पांच-पांच हजार लीटर क्षमता के दो टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर श्री अग्रवाल सभा का लगातार नौवां भंडारा नीलकंठ मैदान में शुरू हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार पटवारी ने दानदाता से प्राप्त 8000 फ्रूटी की दूसरी खेप श्री अग्रवाल सभा को सौंप दी। संवाद

गोला नगर पालिका परिषद में फ्रीजर और पानी टैंक। संवाद

गोला नगर पालिका परिषद में फ्रीजर और पानी टैंक। संवाद

गोला नगर पालिका परिषद में फ्रीजर और पानी टैंक। संवाद

गोला नगर पालिका परिषद में फ्रीजर और पानी टैंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed