फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the daughters will survive only then they will study and move forward.

जब बचेंगी बेटियां तभी पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी

Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
When the daughters will survive only then they will study and move forward.
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को विश्व बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिविजन नितिन दीक्षित एवं सिविल जज जूनियर डिविजन एकता सिंह रहीं।
विज्ञापन

नितिन दीक्षित ने बालिका सुरक्षा और विधिक साक्षरता पर छात्राओं को जानकारी दी। एकता सिंह कन्या ने भ्रूण हत्या रोकने एवं बालिकाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने कहा कि ऐसा समतामूलक समाज बनाने की जरूरत है कि इस तरह के कार्यक्रम करने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने कहा कि जब बचेंगी बेटियां तभी पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी बेटियां। उधर, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर तुलसी सभागार में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने कहा कि सीएम योगी के कार्यकाल में प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ है। बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
विज्ञापन

अर्चना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। इसलिए बेटियों को पढ़ाना अति आवश्यक है। छात्रा पूजा देवी, राधा श्रीवास्तव, शांति, नगमा एवं रिया सिंह ने प्रदेश की विकास गाथा पर विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. प्रीति सिंह ने किया। डॉ. शशि प्रभा बाजपेई, पूजा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed