{"_id":"659ee7ca05ae1f93c00352a1","slug":"when-the-daughters-caught-them-the-father-and-son-attacked-them-fiercely-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12708-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेटियों ने पकड़ा तो पिता-पुत्र ने किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेटियों ने पकड़ा तो पिता-पुत्र ने किए ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन
मितौली। खेत में पानी भरने के विवाद में पिता-पुत्र और बेटियों ने युवक पंकज की हत्या कर उसके घर की खुशियां उजाड़ दीं। कहासुनी के समय आरोपी रामप्रसाद की बेटियों ने पंकज को पकड़ लिया और रामप्रसाद-बेटे नीरज ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या की इस घटना के कई चश्मदीद गवाह भी हैं। युवक की हत्या करते देख खेतों में मौजूद लोग सहम गए।
प्रत्यक्षदर्शी किसान हेमराज ने बताया कि रामप्रसाद, बेटे नीरज ने उसकी आंखों के सामने ही पंकज को बांके से खांदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय रामप्रसाद की बेटियों ने पंकज को पकड़ रखा था। इस वजह से वह भाग भी नहीं सका। हत्या के बाद आरोपी भाग निकले। उधर, पंकज की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है आरोपी रामप्रसाद झाड़ी काटने के लिए अपने साथ बांका ले गया था। उसी से वार कर पंकज की हत्या कर दी।
खेती-किसानी के सहारे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था पंकज
मृतक पंकज अपने पिता रामदीन के साथ खेती-किसानी करता था। इसी से परिवार का पालन पोषण करता था। पंकज के बड़े भाई की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। छोटा भाई सरोज बाहर मजदूरी करता है। मृतक के परिवार में पत्नी और पांच वर्ष का पुत्र मुकुंदी है। मामूली विवाद में रामप्रसाद और उसके बेटे-बेटियों ने पांच वर्षीय मुकुंदी के सिर से बाप का साया और रामदीन के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। पंकज की हत्या से परिवार के पालन-पोषण पर भी संकट हो गया है।