फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When he went to sell the stolen jewellery, the police caught him

Lakhimpur Kheri News: लूट के जेवर बेचने पहुंचे तो पुलिस ने दबोचा

Thu, 27 Aug 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
When he went to sell the stolen jewellery, the police caught him
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें दो कथित लुटेरे और लूटे गए जेवर खरीदने वाला सराफा व्यापारी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, 7800 रुपये, एक कान का कुंडल और एक कान का झाला बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव आवां दुगाईयां मजरा सतवां बुजुर्ग निवासी रोहित गौतम और मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सुआताली मड़ेया निवासी नितिन गौतम को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ मोहम्मदी निवासी सराफा व्यापारी लक्ष्मण गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूटे गए जेवर सराफा व्यापारी को बेचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को बुधवार अलसुबह मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर शंकरपुर राजा जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को हरदोई निवासी सोन पांडेय अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। दिलावरपुर के पास उनसे कुंडल और झुमकी लूट ली गई थी। 16 अगस्त को शाहजहांपुर रोड पर थाना बंडा क्षेत्र में शोभित की पत्नी से एक झाला लूटा गया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed