फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When bullies closed the road, animals had to be sold and milk business came to a halt.

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने बंद कर दिया रास्ता तो बेचने पड़े पशु, दूध का कारोबार ठप

Fri, 27 Sep 2024 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
When bullies closed the road, animals had to be sold and milk business came to a halt.
प्रार्थना-पत्र दिखाता बुजुर्ग शंकरलाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। दूध बेचने वाले एक बुजुर्ग के व्यवसाय पर संकट आ गया है। कुछ दबंगों ने पशुबाड़ा के रास्ते पर कब्जा कर उसे बंद कर दिया। ऐसे में पशुओं का निकलना और बाड़े तक पहुंचना मुश्किल हो गया। रास्ता खुलवाने के लिए काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो पीड़ित ने जानवर बेंच डाले। अब उसके आगे परिवार चलाने का संकट है।
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली के सेवढ़ा गांव का है। गांव निवासी बुजुर्ग शंकरलाल पुत्र श्यामलाल ने डीएम, एसपी सहित मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत कर कहा कि घर के पड़ोस में ग्राम सभा की जमीन है, जिस पर पीपल का पेड़ा लगा है। उस जगह से छह हाथ का रास्ता है। उस पेड़ पर गांव के लोग पूजा करते और दीपक जलाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उस रास्ते पर लगभग दो फुट की नींव खोदकर पेड़ से टटिया लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। जबकि वहां जाने के लिए एकमात्र वही रास्ता है। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां दीं। कहा कि वह रास्ता बंद होने से गाय भैंसों के जाने आने का कोई मार्ग नहीं बचा है, जिससे वह काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसको अपने जानवरों को बेचना पड़ा है। पीड़ित ने कहा कि इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से लेकर समाधान दिवस हर जगह की है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed