फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weighing is not happening at the centres, sugarcane is drying in trolleys.

Lakhimpur Kheri News: केंद्रों पर नहीं हो रही तौल, ट्राॅलियों में सूख रहा गन्ना

Wed, 03 Apr 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Weighing is not happening at the centres, sugarcane is drying in trolleys.
क्रय केन्द्र पर खड़ी गन्ना लदी ट्रालियां।
मितौली। विकासखंड मितौली की हरगांव चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। चार दिन से दतेली गन्ना केंद्र पर ट्राॅलियों में भरा गन्ना सूख रहा है। मिल प्रबंधन से कई बार किसानों ने शिकायत की, बावजूद इसके उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना किसान घनश्याम का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से क्रय केंद्र दतेली पर किसानों के गन्ना तौल में समस्याएं आ रहीं हैं, पर्ची रिजेक्ट कर दी जा रही है। गन्ने से भरीं ट्रॉलियां क्रय केंद्रों पर खड़ी हैं। मिल प्रबंधन की व्यवस्थाएं चौपट नजर आ रहीं हैं। किसान अपने गन्ने को क्रय केंद्र पर ट्राॅलियों में सूखने के लिए मजबूर हैं, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। किसान प्रेम पीयूष का कहना है कि लगातार पिछले चार दिन से मिल प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की जा रही है, किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केंद्र पर गन्ने से भरी 50 ट्राॅली चार-पांच दिनों से खड़ी हैं।
विज्ञापन



क्रय केंद्र पर किसान करेंगे भूख हड़ताल
गन्ना किसानों का कहना है कि यह समस्या का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ तो वे क्रय केंद्र पर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। गन्ना समिति हरगांव के सचिव भूपेश कुमार राय ने बताया कि मिल में पेराई रुकी हुई थी। इससे देरी हुई है। कल समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed