फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wednesday was the hottest day of the season

बुधवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन

Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of the season
पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी, कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल
कड़ी धूप और भीषण गर्मी ने बुधवार को जिले के लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। सोमवार शाम जिले के कुछ क्षेत्रों में बरसात होने और ओले गिरने के बाद मौसम में आई मामूली तरावट को बुधवार की कड़ी धूप ने मात दे दी। आसमान में आग उगलते सूरज से धरती तपने लगी। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। दोपहर के समय स्कूल से लौटते हुए बच्चे परेशान हो गए। हवा चलने के बावजूद बुधवार को इतनी ज्यादा गर्मी थी कि लोग अकुला उठे। गर्मी के कारण लोगों को न घर में चैन मिला न बाहर। 
बुधवार को अधिकतम तापमान 43.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। पिछले पांच साल के दौरान अप्रैल में इतना तापमान इससे पहले कभी नहीं हुआ था। पिछले साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और वर्ष 2014 में 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके पहले के दो वर्षो में माह अप्रैल में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं चढ़ पाया था। 
विज्ञापन

कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं का चलना भी शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह से ही कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग अकुलाने लगे। दस बजे तक धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को घर से बाहर निकलने के नाम पर ही पसीने छूटने लगे। लोग अपने कार्यस्थल पर पहुंच कर वहीं कैद होकर रह गए। जबकि फील्ड वर्क करने वाले लोगों को कड़ी धूप और गर्मी से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। लोगों के बाहर कम निकलने के कारण रिक्शा चालकों को काम मिलने में दिक्कत हुई। जो सवारियां मिलीं भी उनको गंतव्य तक पहुंचाने में वे पसीने से नहा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में कई बार आसमान में छिटपुट बादल भी तैरते दिखाई दिए इससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन कुछ ही देर बाद बादल गायब हो गए। इससे किसानों ने राहत की सांस ली तो गर्मी से परेशान लोगों को निराशा हाथ लगी। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed