फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

24 घंटे के दौरान 101 मिलीमीटर हुई भारी बारिश

Sun, 09 Oct 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

चार दिनों से हो रही बारिश से शनिवार को दोपहर बाद लोगों को कुछ घंटे तक राहत मिली, लेकिन 24 घंटे के दौरान 101 मिलीमीटर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।कुछ स्थानों पर बिजली गिरने से इमारतों को नुकसान पहुंचा है।मौसम विभाग ने रविवार को भी गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
weather

विस्तार

लखीमपुर खीरी। चार दिनों से हो रही बारिश से शनिवार को दोपहर बाद लोगों को कुछ घंटे तक राहत मिली, लेकिन 24 घंटे के दौरान 101 मिलीमीटर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह अब तक की सबसे अधिक बारिश है। शनिवार की सुबह आठ बजे से बारिश प्रारंभ हुई। नौ बजे से बादलों ने गरजना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे से अधिक समय बादल गरजते रहे। लोग घरों में दुबक गए। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने से इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार से मौसम ने करवट बदली थी। अब तक चार दिनों में कुल 179 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मानक के अनुसार इसे अत्यधिक बारिश कहा जाएगा। भारी बारिश के कारण दोनों प्रमुख नदियों शारदा व घाघरा का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है। घाघरा नदी (गिरिजा बैराज) में सबसे ज्यादा 2.69 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि शारदा नदी में 2.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पलिया ब्रिज पर शारदा नदी खतरे के निशान 154.100 मीटर तक पहुंच गई है। वहीं नेपाली नदियों सुहेली व मोहाना का भी जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

फसलों को नहीं मिल रहा उबरने का मौका
अक्तूबर में होने वाली बारिश वैसे भी फसलों के लिए नुकसानदायक मानी जाती है लेकिन चार दिनों में हुई अत्यधिक बारिश से धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके अलावा गन्ना व केला की फसल को भी काफी नुकसान हो रहा है। तेज हवा के कारण फसलें खेत में लुढ़क गई हैं। इससे इनका उत्पादन भी कम होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पिछले चार दिनों में 179 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में है। इससे सभी फसलों को नुकसान हुआ हैै। मुख्यत: धान को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को उबरने में वक्त लगेगा। हालांकि सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी। बीमित किसानों को इंश्योरेंस कंपनी से मुआवजा दिलाया जाएगा।’
- अरविंद कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed