{"_id":"600345a28ebc3e3291455b9f","slug":"weather-lakhimpur-news-bly434020613","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कड़ाके की ठंड तो दोपहर में धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कड़ाके की ठंड तो दोपहर में धूप से राहत
विज्ञापन
मझगईं में कोहरे के कारण नहीं दिखाई पड़ी शनिवार को रोड।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सुबह घना कोहरा गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंडक का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छटा, इस दौरान दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा कम होगा और दिन में धूप निकलेगी। इससे तापमान में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को सुबह कोहरा गिर सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि भी होगी। ऐसे ही चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। अगले सप्ताह से तापमान में फिर से गिरावट आनी शुरू होगी।
पलियाकलां। इलाके में मौसम का मिजाज नहीं बदल रहा है। सुबह भयंकर कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। शनिवार को हालांकि दोपहर में निकली धूप ने राहत पहुंचाने का कार्य किया लेकिन सुबह व शाम की होने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बीते कई दिनों से तराई इलाके में ठंड का प्रकोप कुछ ज्यादा पड़ रहा है। सुबह भयंकर कोहरे से रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को दिक्कत आ रही हैं। दिन में लाइट जलाकर वह निकलने को विवश हैं। शनिवार को हालांकि दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई। लेकिन सुबह व शाम की होने वाली ठंड से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अमीरनगर। तेज घने कोहरे के चलते शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक तेज घने कोहरे के साथ ठंडक का प्रकोप जारी रहा। घने कोहरे में मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग, अमीरनगर से रेहरिया के लिए जाने वाले वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। दोपहर 12 बजे हल्की धूप खिली तब लोगों को ठंडक से राहत मिली।
बग्घून। क्षेत्र कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में निकले। हवा के हलके झोकों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। लोगों को मकर संक्रांति के बाद ठंड से निजात मिलने की आशा थी किंतु शनिवार को भी कोहरे से राहत नही मिली। दोपहर 12 बजे तेज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। संवाद