{"_id":"5fef67548ebc3e08bf658bbe","slug":"weather-lakhimpur-news-bly4322339125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल: सुबह कोहरे से शुरुआत, दोपहर में धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल: सुबह कोहरे से शुरुआत, दोपहर में धूप
विज्ञापन
लखीमपुर में कचहरी रोड पर सुबह कोहरे में जाते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नये साल की सुबह घना कोहरा छाया रहा तो दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली पर सर्द हवाएं चलने से गलन भी रही। धूप निकलने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली तो बाजार में भी चहस-पहल दिखी।
मौसम इन दिनों अजब गजब रंग दिखा रहा है। सुबह-शाम शीतलहर का प्रकोप तो दिन भर गुनगुनी धूप, सुबह-शाम ठिठुरन तो दिन में राहत। गुरुवार की रात और सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोग बेहाल रहे। दिन में सूरज के दर्शन हुए। गुनगुनी धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया।
चार दिन पहले दो दिन के लिए मौसम ने तल्खी दिखाई थी। घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुर कर रह गए थे। लोगों को आशंका थी कि पूरे सप्ताह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अगले ही दिन से दिन में धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप थम गया। फिलहाल नये साल के पहले दिन का मौसम काफी राहत देने वाला रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में सुधार से बुजुर्गों और बीमारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
--
घने कोहरे में लाइट जलाकर निकले वाहन चालक
पलिया-मझगईं। नए साल की सुबह भयंकर कोहरे और शीतलहर की गिरफ्त में रही। ऐसे में वाहन चालक लाइट जलाकर निकले।
सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना बुजुर्गों व दिहाड़ी मजदूरों को करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने राहत तो दी, लेकिन चल रही हवाओं से लोग परेशान दिखाई दिए। संवाद
--
कोहरे में खाई में गिरने से बची कार
मझगईं। कार से अपने घर वापस जा रहे बेलाकलां के पूर्व प्रधान की कार घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खाई में गिरने से बची। अचानक लगाए गए ब्रेक से कार चालक बाल बाल बच गए।
चौकी क्षेत्र के गांव बेलाकलां के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह गुरुवार को कार से पलिया किसी काम से गए थे। जहां से रात करीब आठ बजे घर वापस जा रहे थे। कार खुद पूर्व प्रधान ही चला रहे थे। कोहरा अधिक पड़ने के चलते सामने कुछ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे के चलते गांव जाने वाली सड़क से उनकी कार गहरी खाई में जाते जाते बची। कार सड़क किनारे जाकर लटक गई। पूर्व प्रधान ने सूचना परिजन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उनको ले गए। संवाद