{"_id":"5fd508f38ebc3e3eb07fb35e","slug":"weather-lakhimpur-news-bly429986769","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन घने कोहरे के बाद खिली धूप, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन घने कोहरे के बाद खिली धूप, मिली राहत
विज्ञापन
लखीमपुर पीलीभीत बस्ती हाईवे पर सुबह गिर रहा कोहरा। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिन से कोहरा और सर्दी की मार से बेहाल लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। हालांकि सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई, जिससे लोग कंपकंपाने को मजबूर रहे। इस दौरान सड़कों पर वाहन भी लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दोपहर में निकली धूप ने आम जनमानस से लेकर किसानों तक को राहत पहुंचाई।
शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन के बीच हुई, लेकिन जल्दी ही कोहरा छंटने से मौसम साफ हो गया। इसके बाद करीब 11 बजे से धूप ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। हालांकि धूप हल्की रही, लेकिन ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने राहत महसूस की। उधर, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। हल्की धूप निकलने से बाजार में भी रौनक दिखी। हालांकि सूरज ढलने के बाद ठंड ने फिर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने के आसार हैं। मगर, आगे आने वाले दिनों में गलन बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को सुबह घने कोहरे के बाद जब धूप खिली तो बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए खुली जगह पर निकल आए। लोगों को धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
इसके साथ ही ममरी, रोशनगर, संसारपुर, अलीगंज, कुकरा में बुजुर्ग धूप का सेकते दिखे।
अमीरनगर। सुबह तेज घने कोहरे के बाद शनिवार को हल्की सी धूप खिलने से लोगों को ठंडक से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में धुंध छा जाने के बाद मौसम खराब हो गया। संवाद