{"_id":"5f2c22b28ebc3e3d1769a439","slug":"weather-lakhimpur-news-bly415340138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं से पेड़ गिरे, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं से पेड़ गिरे, युवक की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को सुबह से ही धूलभरी तेज हवाएं चलने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर में शाहपुरा कोठी के पास पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली लाइन भी टूट गई। इससे पहले सुबह से ही शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बिजली कर्मचारियों के भी चिलचिलाती धूप में लाइनों को सही करने में पसीने छूट गए तो वहीं बिजली न होने से लोगों को गर्मी और उमस ने बिलबिला दिया। गुरुवार की रात तक भी शहर समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा/आंधी और तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि गुरुवार को 12 किमी प्रति घंटे हवा की रफ्तार रही।
गुरुवार की सुबह आंशिक बादल भी छाए और तेज हवा चली। सुबह 10 बजे ही दोपहर जैसी धूप खिली, जिससे दोपहर में चिलचिलाती धूप और धूलभरी तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे पेड़ों में भी खूब पतझड़ हुआ तो खेतों में भी तेज हवा के झोंकों से गन्ने की फसल लुढ़क गई, जिससे किसानों को आंशिक नुकसान हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा/आंधी चली है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को तेज हवा या आंधी फिर से चल सकती है, जिससे बाहर निकलने पर लोगों को सावधान रहना होगा।
पेड़ों के गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त
तेज हवा से शहर समेत कई जगहों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरे, जिससे बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर के पास से निकली 33 केवीए लाइन पर भी पेड़ गिरा। अधिशाषी अभियंता पीके वर्मा ने बताया कि तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी हैं। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा हैै। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तेज हवा में गिरे पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत, साथी घायल
लखीमपुर खीरी सुबह से चल रहीं तेज हवाओं के बीच शहपुरा कोठी के निकट लगा गुलमोहर का विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर है।
गुरुवार की सुबह से तेज हवाएं चल रहीं ऐसे में दोपहर करीब डेढ़ बजे शाहपुरा काठी के निकट नौरंगाबाद रोड पर गुलमोहर का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार दिलीप यादव (22) निवासी हरवीबेहड़ थाना हरगांव और गांव डिप्टीपुरवा थाना भीरा निवासी राजीव कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहा खमरिया थाना ईसानगर निवासी अंकुर बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने आनन-फानन में दोनों के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दिलीप यादव को मृत घोषित कर दिया। शाहपुर कोठी से नौरंगाबाद रोड काफी व्यस्त मार्ग है। गनीमत रही कि अन्य लोग पेड़ की चपेट में नहीं आए।
तेज हवाओं से मेन लाइन में फाल्ट, मैलानी की बिजली ठप
मैलानी सुबह से ही चलीं तेज हवाओं के चलते मेन लाइन में फाल्ट आ जाने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सवा नौ बजे बिजली चली गई। बिजली कर्मियों ने बताया कि गोला से आने वाली 33 केवीए मेन लाइन में फाल्ट आने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट की सूचना मिलते ही बिजलीकर्मी फाल्ट खोजने के लिए लाइन की पेट्रोलिंग करने रवाना हो गए। कर्मियों ने शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई। उधर बिजली ठप हो जाने से गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। संवाद
तेज पुरवाई हवाओं से गन्ने की फसल गिरी
अमीरनगर तेज पुरवाई हवाओं के चलने से गुरुवार को क्षेत्र के गन्ना किसानों की धड़कने बढ़ गईं। जिन खेतों में किसान पानी भर चुके थे। उन खेतों में तेज हवाओं के चलने से तमाम किसानों के खेतों में गन्ने की फसल गिर गई। इसमें अधिकतर उन किसानों के खेतों में गन्ना गिर गया जिन्होंने शरदकालीन गन्ने की बुआई की है।
तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्र की बिजली काट दी गई, जिससे गर्मी में लोग परेशान होते रहे। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करने से पता चला कि कई जगह जर्जर तारों के टूटने से सप्लाई बंद कर दी गई, जो दोपहर बाद हवा कम होने पर सुचारू की गई। संवाद
20 दिन बाद भी मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़ नहीं हटाया
अमीरनगर क्षेत्र के पिपरिया गांव के मुख्य मार्ग पर 20 दिन पहले तेज आंधी-बारिश में अमीरनगर लखीमपुर हाईवे के किनारे खड़ा पुराना पेड़ गिर गया था। अब तक पेड़ के न हटने से गांव का मुख्य मार्ग बंद है। गांव वालों का कहना है कि छोटे वाहन तो बचकर पड़ोस से निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहन निकालने में दिक्कत आ रही है। इस मार्ग से पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक गांवों के नागरिकों का आवागमन होता है जो परेशान हैं। ग्रामीणों ने गिरे हुए पेड़ को हटवाने की मांग की है।