फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

कुछ जगहों पर बारिश हुई, तो कहीं बादलों ने किया निराश

Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे शनिवार को कुछ जगहों पर ही बारिश हुई। जबकि जनपद के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने पर वह छंट गए। लिहाजा गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत नहीं मिल पाई। हालांकि गोला तहसील क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जबकि मितौली और मैगलगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में मानसून एकसाथ सक्रिय जरूर हुआ था, लेकिन अब पिछले चार-पांच दिनों में अलग-अलग हिस्सों में बंट गया है। इससे कमजोर पड़े मानसून के चलते कुछ हिस्सों में ही बारिश हो रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी नहीं हो रही। शनिवार को शहर में भी दोपहर बाद बादल छाए, जो कुछ घंटे बाद तेज धूप के आगे गायब हो गए। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई। वहीं पंखे की हवा भी लोगों के माथे पर आ रहे पसीने को सुखा नहीं पाई। आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार को बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
गोला गोकर्णनाथ शनिवार को नगर समेत क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से निजात मिली वहीं किसानों के खेतों में खड़े गन्ना, धान आदि फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक दौड़ गई है। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि धान के खेतों में पानी भर जाने से डीजल की बचत हुई है। गांव की गलियों में पानी भर जाने से कीचड़ हो गया है। किसानों का कहना है वर्षा फसलों के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed