फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सुबह से छाए रहे बादल, दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश

Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे, जिसके बाद दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में कई बार अलग-अलग जगहों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली तो वहीं दो दिन का लॉकडाउन घोषित होने की सूचना से जरूरी सामान खरीदने के लिए गुलजार हुए बाजार में बारिश होने से अफरा-तफरी मची रही। शहर में सुबह से शाम तक दो-तीन बार बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तीन-चार दिनों तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में सक्रिय मानसून के चलते शुक्रवार को शहर समेत मोहम्मदी, गोला क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश का सिलसिला टुकड़ों में चला। कहीं सुबह बादल बरसे, तो कहीं दोपहर में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक अभी मानसून सक्रिय रहेगा। इससे बादल छाएंगे और किसी-किसी क्षेत्र में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed