फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। बुधवार की रात मौसम ने एक बार फिर करवट बदली, जिससे तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार की सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे कई बार धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम के बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट भी आई। अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे खिसककर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही बुधवार की रात में ही तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। कई जगह घने काले बादल भी छाए रहे, जिससे एकबारगी लोगों को भारी बारिश के आसार बनते दिखे। गुरुवार की सुबह थोड़ी देर धूप निकलने के बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है, जिसके बाद कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चला। तेज हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि बीच-बीच में सूरज भी बादलों को चीरकर अपनी किरणों से लोगों को अपनी तपिश का अहसास कराते रहे। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बारिश होने के पूरे आसार हैं। गुरुवार को तेज हवाओं के चलने से बारिश कुछ समय टल गई, लेकिन रात को या फिर शुक्रवार को बारिश होगी। इससे शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद रविवार तक लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी-उमस से राहत मिलती रहेगी, जिसके बाद सोमवार से मौसम साफ होगा और तेज धूप खिलेगी।
विज्ञापन

रात भर चली हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत
गोला गोकर्णनाथ बुधवार रात में मौसम ने एकाएक करवट ली। शाम से ही शुरू हुईं तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया। इसके चलते गुरुवार को तापमान में गिरावट आई, इससे दिन भर लोगों को राहत रही। उधर, अमीरनगर कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार की शाम आसमान में छाए काले बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने से बृहस्पतिवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आसमान में छाए काले बादलों को देखकर किसानों को बारिश होने की उम्मीद थी लेकिन वर्षा नहीं हुई। यहां बता दें इस समय पर किसानों को खेतों में खड़ी मूंगफली, गन्ना, साठा धान, मक्का आदि फसलों के लिए पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed