फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

मौसम ने फिर बदली करवट, बदली छाने से बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 23 Apr 2020 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर से गुरुवार को करवट बदली है, जिससे आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। सुबह से शाम तक धूप और बादलों की आवाजाही रही। इससे किसी भी समय बारिश की संभावना बनी हुई है। खेत में गेहूं की पकी फसल खड़ी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अभी करीब 40 फीसदी गेहूं की कटाई होनी है। मौसम विभाग ने भी दो-तीन दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर बने बादल अभी दो-तीन दिनों तक आसमान में छाए रहेेंगे। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह भी हल्की बारिश हुई थी, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर कई दिनों तक रहने के आसार हैं। रविवार को बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना हैं। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं आएगी, बल्कि शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। वहीं कृृषि विभाग ने भी इस समय बारिश होने पर किसानों को नुकसान होने का अंदेशा जताया है। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि यदि बारिश हुई, तो गेहूं की तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि उन्होंने हल्की बारिश रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed