{"_id":"5e205b838ebc3e4b4876cbd8","slug":"weather-lakhimpur-news-bly392168936","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर झमाझम बारिश, सुबह बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर झमाझम बारिश, सुबह बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव का असर बुधवार की रात से ही शुरू हो गया। जहां बुधवार की रात बारिश होती रही तो वहीं गुरुवार को भी बादल छाए रहे और सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। दिन भर धूप भी नहीं निकली। हालांकि लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट से ठंड और गलन का प्रकोप बढ़ेगा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून का असर शुक्रवार और शनिवार को भी रहेगा, जिससे दोनों दिन बारिश होगी। अनुमान है कि शुक्रवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क सकता है। लिहाजा रविवार तक तापमान में गिरावट से गलन और ठंड वापसी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तापमान में इजाफा होगा।
अमीरनगर। बुधवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद गुरुवार की सुबह घने कोहरे के बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से गलन के साथ ठंडक बढ़ गई। बूंदाबांदी में क्षेत्र के गन्ना किसान कुंभी चीनी मिल के गन्ना यार्ड में गन्ना तुलवाने के लिए लाइनों में अपनी बारी आने के इंतजार में लाइनों में लगे रहे। बारिश से गन्ना यार्ड में हुए जलभराव और कीचड़ से किसानों को दिक्कत हुई। वर्षा से फसलों में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रसूलपुर के किसान राशिद खां और नसीब खां का कहना है कि वर्षा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
16एलकेएच10
बारिश से सड़कें हुई जलमग्न
शहर में हुई बारिश से प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सदर चौराहे, संकटा देवी मार्ग, सर्राफा बाजार और पुरानी गल्ला मंडी में पानी निकास की उचित व्यवस्था न होने से इन मार्गों में हल्की बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता है।