फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

तराई में ठंड का कहर जारी, धूप भी बेअसर

Wed, 01 Jan 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
weather
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री हुआ, गलन और शीतलहर से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तराई में भीषण ठंड और गलन का कहर जारी है। मंगलवार को सुबह कोहरे के साथ पाला गिरने से हड्डी कंपाने वाली ठंड रही। करीब 11 बजे धूप निकल आई। इससे कुछ घंटे तक लोगों ने आनंद लिया। मगर, शीत लहर के कारण लोग कंपकंपाते रहे। शाम होते ही एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन सूरज अस्त होते ही लुढ़ककर 13 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह कोहरा, पाला गिरेगा और दोपहर बाद धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे बारिश के भी आसार बन सकते हैं। बारिश होने से एक बार फिर से लोगों को शीत लहर और गलन का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को धूप निकलने के बावजूद लोगों को गलन और ठिठुरन से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन


सर्दी को लेकर बरते सावधानी, वरना बढ़ेगी परेशानी
कोहरे के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। ऐसे में कमरे से अचानक निकलना मुश्किल में डाल सकता है। जिला अस्पताल के फिजीशिन डॉ. राजकुमार बताते हैं कि अचानक बाहर आने से शरीर सुन्न हो जाता है। नसों में आने वाली सिकुड़न से खून का बहाव रुकने लगता है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अचानक नसों में सिकुड़न आने से कई बार ये फट जाती हैं, जो ब्रेन स्टोक की वजह बनती है। इससे बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें। गर्म पानी पियें। खासतौर पर बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी नसें उम्र के साथ कमजोर हो जाती हैं। उनका कोलस्ट्राल स्तर भी बढ़ा हुआ होता है। ठंड में वसायुक्त भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ठंड में पाचन क्रिया। कमजोर पड़ जाता है। पेट खराब होने की आशंका रहती है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर एवं शुगर भी तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे नापते रहना चाहिए। जोड़ों में दर्द बढ़ने पर सिंकाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed