फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सावधान ..अगले दो दिन ठंड के ऐसे ही रहेंगे तेवर

Mon, 30 Dec 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। सर्दी के तेवर ने सबकी हालत खराब कर दी है। रविवार को भी सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ी और आसमान में बादल छाए रहे। घर के बाहर निकलते ही लोगों को ठंड और गलन ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। अपराह्न करीब 2.30 बजे हल्की धूप निकली, जो लोगों को गर्माहट देने में नाकाम रही। अगले दो दिन भी ठंड के तेवर ऐसे ही रहने की मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है। भीषण ठंड को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने छुट्टियों को एक दिन और आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा जरूर, लेकिन शाम होते ही नौ डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा। सुबह कोहरा गिरेगा, जबकि दोपहर बाद धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है। एक जनवरी और दो जनवरी 2020 को बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया रैनबसेरों का औचक निरीक्षण
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने शनिवार की देर रात नगर में बने विभिन्न रैनबसेरों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रोडवेज, रेलवे-स्टेशन, संकटा देवी चौराहा, मेला मैदान, पलिया बसअड्डा, हाथीपुर, मिश्राना, नौरंगाबाद, राजापुर चौराहा पर रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की उचित देख रेख करने के साथ ही गद्दे, रजाई, कंबल, अलाव का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान असहाय, निर्बल और जरूरतमंदों को एक-एक कंबल बांटे गए। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, ईओ आरआर अंबेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed