फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather harsh attitude , people trembled with severe cold wave

मौसम के तेवर तल्ख,भीषण शीतलहर से कांप उठे लोग

Fri, 16 Jan 2015 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Weather harsh attitude , people trembled with severe cold wave
मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। तीन दिन लगातार धूप निकलने के बाद शुक्रवार को आसमान में छाए बादलों ने सूरज को दिन भर अपने पीछे छिपाए रखा। दिन भर चली बर्फीली हवाओं ने शहर को जाम करके रख दिया। शुक्रवार को पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सर्दी इतनी ज्यादा थी कि भारी भरकम गर्म कपड़े और अलाव भी लोगों को राहत नहीं दे पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पारा भी अचानक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार का दिन इस साल के सर्दी के मौसम के सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा। मौसम बिगड़ने से एक बार फिर जिले का आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा दिखाई दिखा।
विज्ञापन

दिन में भी लोग सार्वजनिक स्थलों पर अलाव तापते दिखाई दिए। तीन दिन बाद आज फिर सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी हीटर और ब्लोअर के इर्द गिर्द जमा रहे। ठंड के कारण दफ्तरों में कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बाजारों में सन्नाटा रहने से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। सुबह से मौसम खराब रहने के कारण मजदूरों को भी काम नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के कारण बसों और ट्रेनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। हालांकि सुबह कोहरा न होने के कारण वाहनों के आवागमन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दिन भर लोग धूप की आस में आसमान की तरफ ताकते रहे। लेकिन धूप की जगह यहां लोगों का सर्द हवा के थपेड़े झेलने पड़े। शीतलहर का प्रकोप फिर से बढ़ने से बीमारों और बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed