लखीमपुर खीरी। मई माह में तपा रहे सूरज के तेवर रविवार को कुछ ढीले पड़े। सुबह से हल्की बारिश शुरू हुई। पूरा दिन आसमान में बदली छाई रही। मौसम खुशनुमा रहा। इससे सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तेज हवा के चलने के साथ बारिश हो सकती है।
रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह से हल्की बारिश शुरू हुई। दोपहर में भी बादल छाए रहे। पूरा दिन मौसम खुशगवार रहा। लगातार तपती धूप से लोगों को राहत मिली। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज रफ्तार से हवाएं चलाने का भी अंदेशा जताया है।