फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   We also none

हम भी किसी से कम नहीं

Thu, 03 Dec 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
We also none
विश्व विकलांग दिवस के मौके पर विकलांगजनों के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आदर्श मूक बधिर विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विकलांग साथी ट्रस्ट ने विकलांगों के बीच बैसाखी दौड़ का आयोजन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के रिसोर्स सेंटर पर मूक बधिर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आदर्श मूक बधिर विद्यालय में 35वें विकलांग दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सीडीपीओ अखिलेंद्र दुबे के प्रतिनिधि अनुज कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और गीत प्रस्तुत किया। अरविंद कुमार, आदित्य कश्यप, सैँफ अली, नीरज, विमल, सुहेल, विशाल और अतुल वर्मा ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लंदन में इंडिया नाटक नेहा वर्मा, कृतिका अवस्थी, शहरीन, सुचित्रा चौधरी, सूफिया बानो ने प्रस्तुत किया। श्रद्धा जायसवाल ने ‘देश मेरा रंगीला’ गीत प्रस्तुत किया। ‘राधा कैसे न जले’ गीत पर सुचित्रा चौधरी, सूफिया शहरीन, नेहा वर्मा, श्रद्धा जायसवाल, स्वाती जायसवाल, प्रियंका, शिवांगी और सुमित वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आदित्य कश्यप, अरविंद कुमार, आदित्य, सैफ अली, कृतिका अवस्थी, सूफिया बानो, सुचित्रा चौधरी, नेहा वर्मा, सुमित वर्मा, सुहेल मोहम्मद शमशुल निशां, स्वाति जायसवाल, अतुल वर्मा, निशा खातून, शहरीन बानो, नीरज सक्सेना, शुभम अग्रवाल, लकी, मोहम्मद इसरार और इकरार ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। अखिलेंद्र दुबे ने इस मौके पर बच्चों को युनिफार्म उपलब्ध कराई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय को इनवर्टर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य राम दुलारे वर्मा, प्रवीण कुमार बरनवाल, इशरत अली, गीता देवी, निर्मला अग्रवाल, अमिता, वरुण कुमार पितरिया, प्रियंका वर्मा, रजनी, साबिरा बेगम, शीला वर्मा, सरोज वर्मा, आरती, उमाकांत वर्मा, रेखा वर्मा, शिवानी सिंह आदि पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विकलांग साथी ट्रस्ट ने विकलांगजनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें ट्राई साइकिल दौड़, बैसाखी दौड़, सुई धागा प्रतियोगिता, एक बिस्किट खाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ट्राई साइकिल दौड़ में राम निवास मौर्य प्रथम, रामजी द्वितीय और नन्हे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुई धागा प्रतियोगिता में प्रेमा देवी प्रथम शारदा देवी द्वितीय और परवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में राजारानी ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय और मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रमों का आयोजन जिलाध्यक्ष सुमेश वर्मा के निर्देशन में हुआ। उन्होंने बताया कि विजेताओं को 19 दिसंबर को विलोबी मेमोरियल हाल में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में शराफत महलूद, जिला मंत्री धर्मपाल श्रीवास्तव, रामजी, सोनू तिवारी, अमर नाथ, उमा पाल वर्मा, कौशल, शैलेंद्र गुप्ता, मुन्ना बाबा और रमाशंकर आदि मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित रिसोर्स सेंटर पर मूक बधिर बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने राधा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य, मूक नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed