{"_id":"616c6625b9885079a718e697","slug":"wather-lakhimpur-news-bly4632038161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद आई आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद आई आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में रविवार दीपहर बाद आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। रविवार दोपहर बाद 2:30 बजे अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ तेज आंधी आई। हालांकि हल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि किसानों की धड़कने तेज हो र्गइं हैं। आंधी से खेत में पककर तैयार धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं कुछ जगहों पर आंधी से गन्ने की फसल गिर गई है। इधर, आंधी से कई जगह पेड़ों की डाल टूटने से लोग बाल-बाल बचे। बिजली आपूर्ति भी बाधित करनी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी कड़क सकती है।
आधा घंटे बारिश से धान को हुआ नुकसान
पलियाकलां। दोपहर तीन बजे के बाद आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि गर्मी से जरूर लोगों को राहत मिली है। उधर, तेज आंधी के कारण कई घरों की टीन शेड हवा में उड़ गए, जबकि निघासन रोड पर दून स्कूल के आगे एक विशालकाय पेड़ भी रोड किनारे गिर गया। गनीमत रही कि रोड पर पेड़ नहीं गिरा जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।