{"_id":"6855a78089847bfa9b09bf90","slug":"waterlogging-due-to-lack-of-cleaning-of-drains-pedestrians-in-trouble-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148660-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाले की सफाई न होने से जलभराव, आफत में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाले की सफाई न होने से जलभराव, आफत में राहगीर
Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
राममोहन गुप्ता
मैगलगंज। कस्बे की मेन रोड पर बना नाला सफाई के अभाव में चोक हो गया है। हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। ऐसे में संक्रमण फैलने और मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
कस्बे की मुख्य सड़क पर कुछ वर्ष पहले नाले का निर्माण कराया गया था, ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित रूप से निकासी पा सके। कई महीनों से इस नाले की कोई सफाई नहीं कराई गई, जिससे यह गंदगी और कचरे से भर गया है। परिणामस्वरूप बारिश का पानी नाले में जाने की बजाय सड़कों पर भर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग नाले के ऊपर रखे पत्थरों को हटाया तो थोड़ी बहुत निकासी शुरू हुई, लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है।
अभी मानसून की शुरुआत है। आने वाले दिनों में हालात और खराब हो जाएंगे। स्थिति और गंभीर हो जाएगी। लोगों ने कहा जलभराव होने से डेंगू, मलेरिया आदि संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। जुलाई में स्कूल खुलने से बच्चों को पानी में निकलना होगा। मैगलगंज ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि नाले की सफाई कराकर इस समस्या का समाधान किया जायेगा, ताकि लोगों को जलभराव का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात में हालात और बिगड़ेंगे। व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होगा।
-राम मोहन गुप्ता, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- -
नाले की सफाई हो नहीं रही है, जिससे ये जलभराव की समस्या है इससे दुकानदारी पर काफ़ी असर पड़ रहा है और बाजार में वैसे भी मंदी चल रही है।
-जोगेंद्र शर्मा, किराना व्यापारी