फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water was being packaged without a quality testing lab

Lakhimpur Kheri News: गुणवत्ता जांच की लैब के बिना हो रही थी पानी की पैकिंग

Sat, 27 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Water was being packaged without a quality testing lab
लखीमपुर खीरी। जिले में गुणवत्ता जांच की लैब के बिना ही पैक पेयजल तैयार किया जा रहा था। आठ सदस्यीय अंतरजनपदीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के औचक निरीक्षण में तीन संचालित आरओ प्लांटों में यह खामी सामने आई।
विज्ञापन

फूड ग्रेड सर्टिफिकेट और कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण में भी कमियां मिलने पर तीनों प्लांट संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही पैक पेयजल के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर गठित आठ सदस्यीय अंतरजनपदीय टीम दो दिवसीय निरीक्षण पर जिले में आई है। टीम ने लखीमपुर, मोहम्मदी सहित चार स्थानों के चार आरओ प्लांटों का औचक निरीक्षण किया। इनमें एक प्लांट बंद मिला, जबकि तीन संचालित मिले। कार्रवाई से आरओ प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तीनों संचालित प्लांटों से पैक पेयजल के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच में तीनों प्लांटों पर फूड ग्रेड सर्टिफिकेट नहीं मिला। वहां कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया था। इसके अलावा पानी पैक करने से पहले उसकी गुणवत्ता जांच के लिए आवश्यक लैब भी नहीं मिली। इन सभी खामियों के आधार पर तीनों प्लांट संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed