{"_id":"669421be40699f066604d874","slug":"water-level-in-villages-reduced-risk-of-diseases-increased-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-124665-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांवों में भरा पानी हुआ कम, बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांवों में भरा पानी हुआ कम, बीमारियों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
संपूर्णानगर क्षेत्र के मुराराखेड़ कालोनी गांव में लगे नल के पास भरा पानी और गंदगी संवाद
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़, संपूर्णानगर, बिजुआ, धौरहरा, पलिया के गांवों में भरा नदियों का पानी तो कम हो गया है, लेकिन बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पानी निकल जाने के बाद घरों में कीचड़ और गंदगी जमा है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी से शारदा, घाघरा, मोहाना और सुहेली नदी उफना गई। नदियों का पानी पलिया, धौरहरा, फूलबेहड़, बिजुआ, तिकुनिया क्षेत्र के करीब 150 गांवों में घुस गया। ग्रामीणों ने छत, सड़क और ऊंचे स्थानों पर शरण ली। अब गांवों में भरा पानी कम होने लगा है। कई गांवों से पानी निकल भी गया है, लेकिन बीमारियों के पांव पसारने का खतरा बढ़ गया है।
कई दिनों तक पानी भरा रहने, घरों में गंदगी और दूषित पानी की वजह से मलेरिया, बुखार, टायफायड आदि बीमारियों के पांव पसारने की आशंका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग दवा छिड़काव और अन्य इंतजामों का दावा कर रहा है। विभाग के बचाव कार्य धरातल पर कम ही नजर आ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी हरीकृष्ण ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। दवा वितरित की जा रही है। ग्रामीणों को मलेरिया और अन्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ घरों से निकल गया पानी, कई ग्रामीण अब तक परेशान
संपूर्णानगर। गांव मुरारखेड़ा कॉलोनी के कई घरों से नदी का पानी निकल गया है। इन घरों में गंदगी और कीचड़ है। इसकी सफाई में समय लगेगा। गांव में लगे नलों के पास भी पानी भरा है। रास्तों पर भी जलभराव है। नंदलाल, दशरथ, कांति आदि ने बताया कि सोमवार रात घरों में पानी भर गया था। जैसे-तैसे सामान निकाला और छत पर रात गुजारी। बाद में सड़क पर डेरा जमाया। अब पानी तो निकल रहा है, लेकिन गंदगी और कई अन्य समस्याएं हैं। संवाद