फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water could not flow in the government pipes buried in the fields

Lakhimpur Kheri News: खेतों में गड़े सरकारी पाइपों में नहीं दौड़ पाया पानी

Thu, 21 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water could not flow in the government pipes buried in the fields
खेत में लगी बोरिंग का सत्यापन करते हुए सहायक अ​भियंता इंजी. श्याम सुंदर। स्रोत : किसान
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत खेतों में बोरिंग तो करा दी गई, लेकिन छह माह बाद भी किसानों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

मितौली डिविजन क्षेत्र के 111 किसान गर्मी के मौसम में सिंचाई के लिए परेशान हैं। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सरकारी योजना खेतों में शोपीस बनकर खड़ी है। आरोप है कि विद्युत निगम ने बजट लेने के बाद भी सुविधा देने में गंभीरता नहीं दिखाई।
लघु सिंचाई विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में मितौली डिविजन क्षेत्र के 111 किसानों के खेतों में नि:शुल्क बोरिंग कराई गई। योजना के तहत मध्यम और गहरी बोरिंग वाले किसानों को विद्युत कनेक्शन देने की भी व्यवस्था है। इसके लिए प्रति किसान 68 हजार रुपये का अनुदान तय किया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से नवंबर, 2025 में विद्युत निगम को करीब 75 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन अब तक किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं।
किसानों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी में खेतों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे फसलें सूखने लगी हैं। मजबूरी में किसान डीजल पंप और निजी साधनों से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे लागत कई गुना बढ़ गई है। किसानों ने जल्द विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नए बोरिंग के लिए आवेदन शुरू
सहायक अभियंता इंजीनियर श्याम सुंदर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए miuponline.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर तीन प्रकार की बोरिंग का लाभ दिया जाएगा। 30 मीटर तक उथली, 30 से 60 मीटर तक मध्यम और 60 से 90 मीटर तक गहरी बोरिंग कराई जाती है। मध्यम और गहरी बोरिंग पर विद्युत कनेक्शन का अनुदान भी दिया जाता है।
-------
लघु सिंचाई विभाग की ओर से मेरे खेत में चार महीने पहले बोरिंग हो चुकी है, लेकिन अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
-उस्मान, किसान, मितौली
-------------
पिता फेरूलाल के नाम पर चार महीने पहले बोरिंग हुई, लेकिन विद्युत कनेक्शन न होने से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। जेई ने कहा कि उनके पास कोई आदेश नहीं है।
-श्रवण कुमार, गुलरीपुरवा

-----------भाई हरेंद्र कुमार के नाम से करीब छह महीने पहले बोरिंग कराई गई थी, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो सका। इससे बोरिंग का उपयोग शुरू नहीं हो पाया।
-अखिलेश कुमार, अटकोनवा

---------------मार्च में बोरिंग हो गई थी, लेकिन कनेक्शन नहीं हो सका। कनेक्शन कराने की प्रक्रिया चल रही है। कब तक कनेक्शन मिलेगा, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई।

-श्याम सरन राठौर, दुल्हापुर चौबे
--------------
लघु सिंचाई विभाग की ओर से मितौली डिविजन क्षेत्र के 111 किसानों के खेतों में बोरिंग करा दी गई है। विद्युत कनेक्शन के लिए नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक पावर कॉर्पोरेशन के एमडी को 75 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन अभी कनेक्शन नहीं हो पाए हैं।
-श्याम सुंदर, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग

--------------डिविजन की ओर से कोई भी पेंडेंसी नहीं है। जितना बजट मिलता जा रहा है, उसके अनुसार कनेक्शन की प्रक्रिया जारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं है।
-अमित सिंह, अधिशासी अभियंता, मितौली डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed