फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waste management system, garbage... disposal of only five tons, 51 tons coming out

Lakhimpur Kheri News: कचरा प्रबंधन की व्यवस्था कूड़ा... निस्तारण पांच का ही, निकल रहा 51 टन

Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Waste management system, garbage... disposal of only five tons, 51 tons coming out
मोहल्ला हिदायतनगर में कच्ची गली व गंदगी। संवाद
लखीमपुर खीरी। कचरा प्रबंधन की व्यवस्था कूड़ा है। कूड़ा निस्तारण केंद्र मंझरा की क्षमता मात्र पांच टन प्रतिदिन की है, जबकि शहर में करीब 50 से 51 टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। इससे मोहल्लों की सड़कें कूड़ाघर में तब्दील हो रही हैं।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी की वजह से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्लों में कई-कई दिन से झाड़ू नहीं लग रही और नालों की सफाई भी ठप है। गलियों के किनारे जमा कूड़े से बदबू उठ रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


हिदायतनगर, नई बस्ती, कमलापुर, शिव कॉलोनी, हाथीपुर, नौरंगाबाद, संकटा देवी, मिश्राना समेत कई मोहल्लों में सफाई की शिकायतें लगातार आ रही हैं। इनमें सबसे बुरी स्थिति मोहल्ला हिदायतनगर की बताई जा रही है, जहां पिछले हिस्से में नालियां और सड़कें कच्ची होने के कारण गंदा पानी खुली सड़क पर फैल जाता है। कई स्थानों पर नियमित उठान न होने से कूड़ा वहीं सड़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अधिकारियों का दावा है कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आउटसोर्सिंग के जरिये सफाई कर्मियों की तैनाती और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को प्रभावी करने की प्रक्रिया जारी है। सफाई कर्मी सफाई के साथ साथ घरों से कूड़ा लेते हैं। इसके अलावा हर मोहल्ले में एक-एक वाहन जाता है, जो पुकारकर कूड़ा ले रहा है।
-----------------
हिदायतनगर काफी बड़ा वार्ड है। सभी जगह सड़कें और नालियां नहीं बन पाई हैं। सफाईकर्मियों की कमी के कारण गंदगी भी है। कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। 14 ही सफाई कर्मी हैं, जबकि 20 होने चाहिए।
- शमशुल हसन, सभासद हिदायतनगर
----------

नई बस्ती में कोतवाली का क्षेत्र, बस स्टेशन रोड समेत रानीगंज से लेकर बाजार और नई बस्ती समेत काफी बड़ा क्षेत्र है। सफाई कर्मी 25 होने चाहिए, जबकि 17 ही हैं। इस वजह से कुछ जगहों पर कूड़ा पड़ा रह जाता है।

- श्वेता शर्मा, सभासद नई बस्ती
-------------
ये हैं नगर पालिका में सफाई के साधन

सफाईकर्मी - करीब 500
डंपर - 03
जेसीबी - 02
पोकलैंड मशीन - 02
पिंपैक्टर जो कूड़ा कृष करती है - 03
मैजिक वाहन - 25
साइकिल ठेलिया - 100
---------------
सफाई कर्मी पर्याप्त हैं, लेकिन आए दिन विभिन्न कार्यक्रमों और छुट्टी या त्योहारों आदि के कारण कभी-कभी सफाई में कमी रह जाती है। हालांकि, शहर के अधिकतर मोहल्ले साफ-सुथरे हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र में 65 टन की क्षमता के लिए निर्माण कार्य चल रहा है।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष

मोहल्ला हिदायतनगर में कच्ची गली व गंदगी। संवाद

मोहल्ला हिदायतनगर में कच्ची गली व गंदगी। संवाद

मोहल्ला हिदायतनगर में कच्ची गली व गंदगी। संवाद

मोहल्ला हिदायतनगर में कच्ची गली व गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed