{"_id":"615e01248ebc3efec745167f","slug":"was-with-thar-bhaiya-lakhimpur-news-bly4620019131","type":"story","status":"publish","title_hn":"... थार भैया के साथ थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... थार भैया के साथ थी
विज्ञापन
तिकुनिया कांड में कार सवार युवक से पूछताछ करते सीओ गोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल युवक से पूछताछ करते गोला सीओ का वीडियो वायरल
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन अक्टूबर को तिकुनिया में घटनास्थल पर एक घायल युवक से गोला सीओ संजय नाथ तिवारी पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में घायल युवक बता रहा है कि थार भैया के साथ थी, अब आखिर यह भैया कौन हैं। साथ ही जिस युवक से सीओ पूछताछ कर रहे हैं। वह घायल युवक कौन था। पूछताछ के दौरान युवक बता रहा है कि वह भैया के साथ लिखा पढ़ी का काम करता है। वह पीछे बैठा था। आगे थार लोगों के ऊपर चढ़ती हुई जा रही थी।
वीडियो की बाबत पूछने पर सीओ संजय नाथ तिवारी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। कहा कि यह मामला बड़ा है, उच्चाधिकारियों से बात कर लीजिए। इसके अलावा भी कुछ अन्य वीडियो सामने आ रहे हैं, जो पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो से ओर भी ज्यादा स्पष्ट हैं।