फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was interrupted by faults Power of 97 villages

फाल्ट से बाधित हुई 97 गांवों की बिजली

Sat, 04 Apr 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Was interrupted by faults Power of 97 villages
शहर से सटे 132केवी छाउछ उपकेंद्र से निकली 33केवी बिजली लाइन टूटने से तीन उपकेंद्रों से जुड़े 97 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। फाल्ट दूर करने में बिजली अधिकारियों को पूरा दिन लग गया। देर शाम तक गांवों को दोबारा बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

छाउछ उपकेंद्र से निकली 33 केवी बिजली लाइन से ओयल, हरगांव और लहरपुर उपकेंद्र जुड़ा हुआ है। बिजली अधिकारियों के मुताबिक छाउछ के पास ही 33केवी बिजली लाइन टूटने के कारण ओयल क्षेत्र के 35, हरगांव के 32 और लहरपुर क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली लाइन में फाल्ट आने की जानकारी शनिवार को सुबह हुई, जिसके बाद लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। ओयल के अवर अभियंता विजय कुमार शर्मा ने बताया कि देर शाम तक लाइन जोड़ने का काम चला, इसके बाद तीनों उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

तीन नंबर फीडर के इंसुलेटर पंक्चर
बारिश के चलते शनिवार को छाउछ उपकेंद्र से जुड़े ईदगाह क्षेत्र के तीन नंबर फीडर के दो इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इससे तमाम घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि लोगों से जानकारी मिलने के बाद इंसुलेटर को ठीक कराया गया। इस बीच करीब तीन से चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed