फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warning of road blockade from tomorrow in protest against illegal buses

Lakhimpur Kheri News: डग्गामार बसों के विरोध में कल से चक्का जाम की चेतावनी

Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Warning of road blockade from tomorrow in protest against illegal buses
एलआरपी चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
लखीमपुर खीरी। डग्गामार बसों के संचालन से परेशान रोडवेज चालकों और अनुबंधित बस मालिकों ने 28 अगस्त से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। अनुबंधित बस यूनियन का कहना है कि अनधिकृत बसों के चलते रोडवेज और उनकी बसों को सवारियां नहीं मिल रहीं हैं, जिससे राजस्व और बस मालिक दोनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विरोध के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन हड़ताल टालने के लिए सक्रिय हो गया है। एआरएम रोडवेज गीता सिंह ने इस संबंध में एसपी से मुलाकात की, इस पर एसपी ने फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एडीएम नरेंद्र बहादुर ने एआरटीओ शांति भूषण पांडे से कहा कि एआरएम को साथ लेकर बुधवार से एलआरपी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार बसों को हटवाया जाए।
विज्ञापन


अनुबंधित बस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने साफ कहा कि अगर डग्गामार बसों पर रोक नहीं लगी तो उनका सामूहिक अवकाश अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से एआरटीओ और जिला प्रशासन से बात हो रही है, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार बसों से क्यों है विवाद?

- अनधिकृत बसें चौराहे पर खड़े होकर कम पैसे में यात्रियों को ले जाती हैं।

- रोडवेज और अनुबंधित बसों की सवारियां कम हो रही हैं।

- राजस्व में बड़ी गिरावट, बस मालिकों को हो रहा नुकसान।

- कई महीनों से प्रशासन से हो रही है शिकायत, समाधान नहीं।

अगर हड़ताल हो जाती है तो फिलहाल कुछ व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। बाकी अभियान चलाकर डग्गामार बसों को भी हटवाया जाएगा। - गीता सिंह, एआरएम, रोडवेज लखीमपुर

एलआरपी चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस। संवाद

एलआरपी चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed