{"_id":"6768558d6df130030602eb43","slug":"warning-of-protest-from-december-26-regarding-13-point-demands-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-135646-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 13 सूत्री मांगों को लेकर 26 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 13 सूत्री मांगों को लेकर 26 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा वर्क्स एसोसिएशन ने मिल के सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन को पत्र भेजा है। इसमें 13 सूत्री मांगों का मिल प्रबंधन की ओर से जवाब न दिए जाने पर रोष जताया गया। मांगों को लेकर 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शारदा वर्क्स एसोसिएशन के महामंत्री निर्भय नारायन सिंह ने बताया कि मिल के सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन को रिमाइंडर भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि एक नवंबर 2024 को गन्ना विभाग के छह कर्मचारियों का प्रबंधक के साथ लिखित समझौता हुआ था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया।
इसके अलावा चार नवंबर को एक लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसमें 13 सूत्री मांगों को रखा गया था, लेकिन उस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अब एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो 26 दिसंबर से मिल के गेट नंबर पांच पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की होगी।