{"_id":"619945c980930e7f7a6640a0","slug":"warm-clothes-market-decorated-with-the-arrival-of-winter-lakhimpur-news-bly466722850","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की दस्तक होने से सज गया गर्म कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की दस्तक होने से सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
ठंड शुरू होते ही सज गईं गर्म कपड़ों की दुकानें।
स्वेटर, जैकेट, शॉल एवं लैगिंग की बढ़ी मांग, शुरूआती ठंड से व्यापारियों के खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी। बढ़ती सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है। मेन रोड से लेकर कचहरी रोड पर स्वेटर, जैकेट से लेकर टोपा, मफलर आदि की दुकानें सज गई हैं। वहीं शुरूआती दिनों में ही ठंड का असर दिखने से कारोबारी भी बेहद खुश हैं।
दीपावली के बाद से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकल रही थी, लेकिन सुबह शाम मतलब भर की ठंड हो रही थी। इधर, पिछले दो दिनों से छाए बादल और शनिवार को मामूली बूंदाबांदी ने मौसम को और ठंडा कर दिया। अचानक मौसम के करवट बदलने से शनिवार सुबह हल्के कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। ठंड को देखते हुए दुकानदारों ने भी स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपियां आदि की दुकानें सजा दी हैं। फुटपाथ पर लगीं गर्म कपड़ों की दुकानें से लेकर सेल लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है। उधर, मेन बाजार में भी गर्म कपड़ों का स्टॉक मंगाया जा रहा है। शुरूआत में ही सर्दी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिल गए हैं।
कंपनी बाग के पटरी दुकानदार इशरत अली बताते हैं कि शुरूआती ठंड गर्म कपड़ा कारोबार के लिए बेहद अच्छी है। पिछले सालों में दिसंबर के अंत में सर्दी होती थी, लेकिन इस बार शुरूआत में ठंडक होने से दुकानदारी अच्छी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
दुकानदार राहुल मिश्रा ने बताया कि 500 से लेकर 2000 तक के स्वेटर और जैकेट हैं। युवा लेदर लुक जैकेट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए शॉल, जैकेट, कुर्ती और ऊनी लैगिंग हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए इस बार काम अच्छा होने की उम्मीद है।