{"_id":"fb907518975b92c28593d19ee01ab2e2","slug":"votrkard-online-link-base-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरकार्ड से ऑनलाइन लिंक करें आधार नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरकार्ड से ऑनलाइन लिंक करें आधार नंबर
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Apr 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता फोटो पहचान पत्रों को अब आधार नंबर से लिंक कराने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, जिससे कोई भी मतदाता अपने पहचान पत्र को वेबसाइट की मदद से आधार नंबर से लिंक करा सकता है। मोबाइल उपभोक्ता एसएमएस से अपने आधार नंबर का वोटर कार्ड से लिंक करा सकते हैं।
राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं सत्यापन संबंधी कार्र्यक्रम के तहत 15 अगस्त 2015 तक आधार नंबर को वोटर कार्ड से लिंक करा सकेंगे। एडीएम हरिकेश चौैरसिया ने बताया कि वेब सेवाओं का इस्तेमाल कर राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी.इन) पर जाएं और फीड योर आधार नंबर आप्शन चुनें। इसमें अपना नाम, आधार नंबर, मतदाता फोटो पहचान नंबर, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी भरकर सम्मिट कर दें। इसके अलाव मोबाइल उपभोक्ता एसएमएस से आधार नंबर लिंक कराने के लिए मैसेज बाक्स में जाएं और (ईसीआईएलआईएनके) टाइप करें। इसके बाद एक स्पेस देकर मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर टाइप कर स्पेस दें और आधार नंबर टाइप करें। फिर मैसेज को सेंड आप्शन में जाकर 51969 पर भेज दें। इसके बाद मोबाइल पर कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा। एडीएम ने बताया कि इसकी जानकारी के लिए सभी तहसीलों में स्थित वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) पर प्रारूप चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।